सबरीमाला में अयप्पा मंदिर में भगवान के सामने 10 से 50 वर्ष के आयु वर्ग की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती और ये मामला अब सर्वोच्च न्यायालय के सामने विचाराधीन है। दिलचस्प है कि सबरीमाला एक अनूठा मंदिर है जहां हिंदुओं के अलावा ईसाइयों, मुसलमानों और यहां तक कि विदेशियों को भी प्रवेश करने की अनुमति है लेकिन रिवाज और लंबे वक्त से चली आ रही परंपरा के मुताबिक 10 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं को अनुमति नहीं है।
आपको याद होगा कि इससे पहले शनि शिंगनापुर और हाजीअली में महिलाओं के प्रवेश के अधिकार की मांग को लेकर जनहित याचिका दायर की गई थी और सर्वोच्च न्यायलय में महिलाओं को समानता के अधिकार के तहत प्रवेश को रोकने वाले नियम को असंवैधानिक बताया था। इन दोनों ही धार्मिक स्थलों पर महिलाओं को पूजा-अर्चना करने की अनुमति मिल गई और अब सबरीमाला मंदिर में भी सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद है।
लेकिन हमारे देश में कई एसे धार्मिक स्थल हैं जहां पुरूषों को प्रवेश करने की इजाजत नहीं है। आईयें आपको उन अनूठे धार्मिक सथानों के बारे में बताते हैं जहां महिला या पुरुष के प्रवेश पर है पाबंदी :-