फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanishka Bombing: भारत से आयरलैंड तक... 40वीं बरसी, एअर इंडिया विमान पर आतंकी हमले में 329 लोगों की जान गई थी

Tue, 24 Jun 2025 01:20 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एअर इंडिया की फ्लाइट 182 कनिष्क बम विस्फोट की 40वीं वर्षगांठ पर दिल्ली में कनाडा हाउस में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विमान यात्रियों और चालक दल के परिवार के सदस्यों ने पीड़ितों के लिए बनाए गए विभिन्न स्मारकों पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन
1 of 7
कनाडा हाउस में पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते लोग - फोटो : X@CanadainIndia
कनाडा और आयरलैंड के शीर्ष राजनयिक सोमवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम एअर इंडिया फ्लाइट 182 कनिष्क बम विस्फोट की 40वीं बरसी पर आयोजित किया गया। इस मौके पर उन्होंने हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के साथ एकजुटता दिखाई।
विज्ञापन

2 of 7
कनिष्क बम विस्फोट में जान गंवाने वालों की याद में बनाई गई स्मारक - फोटो : एएनआई
गौरतलब है कि 23 जून 1985 को एअर इंडिया का बोइंग 747 विमान, जो मॉन्ट्रियल से लंदन और फिर दिल्ली जा रहा था, 9,400 मीटर की ऊंचाई पर बम से उड़ा दिया गया था। यह हादसा आयरिश हवाई क्षेत्र में अटलांटिक महासागर में हुआ। इस हादसे में विमान में सवार 329 लोग मारे गए थे, जिनमें से ज्यादातर भारतीय मूल के कनाडाई नागरिक थे। 
विज्ञापन

3 of 7
आयरलैंड में पीड़ितों की याद में बनाई गई स्मारक पर श्रद्धांजलि देते लोग - फोटो : एएनआई
हर साल पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हैं परिवार
कनाडा के उच्चायोग द्वारा जारी बयान के अनुसार, हर साल विमान यात्रियों और चालक दल के परिवार के सदस्य पीड़ितों के लिए बनाए गए विभिन्न स्मारकों पर जाकर श्रद्धांजलि देते हैं। इस साल दिल्ली में कनाडा हाउस में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ, जिसमें कनाडा की राजनयिक जेनिफर डौबेनी और भारत में आयरलैंड के राजदूत केविन केली भी शामिल हुए। भारत सरकार के अधिकारी और कई विदेशी राजनयिक भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस मौके पर हाल ही में अहमदाबाद में हुए एअर विमान हादसे के पीड़ितों की याद में एक मिनट का मौन भी रखा गया।

4 of 7
कनिष्क बम विस्फोट में जान गंवाने वालों की याद में लगाई गई पट्टिका - फोटो : एएनआई
एस जयशंकर ने पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की
इससे पहले दिन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एअर इंडिया 182 कनिष्क बम विस्फोट के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'कनिष्क बम विस्फोट आतंकवाद के सबसे बुरे कृत्यों में से एक था। उन्होंने कहा कि यह घटना दुनिया को याद दिलाती है कि आतंकवाद और हिंसा को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।' 

ये भी पढ़ें: कनिष्क विमान हादसे की बरसी: जयशंकर ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि, बोले- आतंकवाद की सबसे भयावह घटनाओं में से एक
विज्ञापन

5 of 7
आयरलैंड में पीड़ितों की याद में बनाई गई स्मारक - फोटो : एएनआई
जापान में हुआ था एक और धमाका
उसी दिन जापान के नारिता हवाई अड्डे पर एक और बम विस्फोट हुआ था, जिसमें दो लोग मारे गए थे। यह भी उसी साजिश का हिस्सा माना जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
आयरलैंड में पीड़ितों की याद में बनाई गई स्मारक पर श्रद्धांजलि देते केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : एएनआई
हरदीप पुरी ने अहाकिस्ता स्मारक पर पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
कनाडाई उच्चायोग ने अपने बयान में कहा कि बम विस्फोट के बाद पीड़ितों के परिवार आयरलैंड गए थे। आयरिश नौसेना सेवा ने पीड़ितों के अवशेषों और विमान के मलबे को निकालने के लिए एक रिकवरी अभियान चलाया। इस दौरान कई परिवार काउंटी कॉर्क के अहाकिस्ता के ग्रामीणों के साथ रहे। गांव ने 1986 में एक स्थायी स्मारक बनाया था। हर साल 23 जून की सुबह वहां एक स्मरणोत्सव आयोजित किया जाता है। इस साल भारत के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को अहाकिस्ता स्मारक पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी और कनाडा व आयरलैंड के मंत्रियों के साथ स्मारक कार्यक्रम में भाग लिया। 

ये भी पढ़ें: कनिष्क विमान हादसे की बरसी: केंद्रीय मंत्री ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि, हमले में 329 यात्रियों की हुई थी मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कनाडा हाउस में पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते लोग - फोटो : X@MEAIndia
दिल्ली में कनाडा हाउस में भी हुआ स्मृति कार्यक्रम
इधर, दिल्ली में कनाडा हाउस में भी एक स्मृति कार्यक्रम हुआ, जिसमें अतिथियों ने एक स्मरण पुस्तिक पर हस्ताक्षर किए। साथ ही पीड़ितों की याद में वृक्षारोपण किया और एक पट्टिका भी लगाई गई। भारत सरकार की ओर से पूर्व सचिव पी. कुमारन ने AI-182 कनिष्क बम विस्फोट की 40वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस बीच, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोमवार रात को एक्स पर पोस्ट किया और कनाडा हाउस में आयोजित स्मारक की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। 

हम आतंकवाद के खिलाफ खड़े हैं : कार्नी
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि देश की नई सरकार स्पष्ट रूप से आतंकवाद के खिलाफ खड़ी है। कार्नी ने एअर इंडिया फ्लाइट182 कनिष्क बम विस्फोट आतंकवादी हमले को 40 साल पहले देश के इतिहास में सबसे घातक हमला बताया। कार्नी ने एक बयान में कहा, यह आतंकवादी हमला हमारे देश के इतिहास का सबसे घातक हमला है - जिसे हमें कभी नहीं भूलना चाहिए।









 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें