जश्न-ए-आजादी: 79वें स्वतंत्रता दिवस को ऐतिहासिक रंग देने के लिए देशभर में पहली बार 140 से अधिक स्थानों पर सैन्य और अर्धसैनिक बलों के बैंड ऑपरेशन सिंदूर की जीत का उत्सव मनाएंगे। ‘नया भारत’ थीम पर आधारित यह भव्य आयोजन आत्मनिर्भरता, विकास और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनेगा। इसके लिए समारोह में 5000 विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित भी भेजा गया है।