फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जनता कर्फ्यू को लोगों का समर्थन, सड़कें खाली, चौराहे सुनसान, ऐसा है देश का हाल

Sun, 22 Mar 2020 10:45 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 14
Janta Curfew In India Live - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाने के लिए लोगों से रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ का हिस्सा बनने का अनुरोध किया। पीएम मोदी ने वायरस को फैलने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी बनाने के तहत रविवार को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक ‘जनता कर्फ्यू’ का प्रस्ताव रखा था।



पीएम मोदी की अपील को पूरे देश से समर्थन मिल रहा है। देश की सड़कें खाली हैं, चौराहे सुनसान हैं। हम आपको तस्वीरों के जरिए दे रहे हैं देश में जनता कर्फ्यू का पल-पल का अपडेट।
विज्ञापन

2 of 14
Janta Curfew In India Live - फोटो : ANI
कभी न सोने और कभी न रुकने के लिए जानी जाने वाली मायानगरी मुंबई की सड़कें रविवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित ‘जनता कर्फ्यू’ के मद्देनजर सुनसान रहीं और सार्वजिक स्थलों पर सन्नाटा रहा।


 
विज्ञापन

3 of 14
Janta Curfew In India Live - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के रतलाम में चारों तरफ सन्नाटा देखने को मिला। तस्वीरें सुबह आठ बजे की हैं।

 

4 of 14
Janta Curfew In India Live - फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर में जनता कर्फ्यू के दौरान डोडा में सड़कें खाली नजर आईं। इस दौरान जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लोगों से अपने घरों में ही रहने की अपील की। 
 

 
विज्ञापन

5 of 14
Janta Curfew In India Live - फोटो : ANI
मेघालय के शिलांग में जनता कर्फ्यू की तस्वीरें।
 

 
विज्ञापन

6 of 14
Janta Curfew In India Live - फोटो : ANI
पटना के एक स्थानीय निवासी राकेश चौधरी ने देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच पटना में पुलिस और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को हैंड सैनिटाइजर बांटे। वह कहते हैं, पूरा देश कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ रहा है। यह मेरा उससे लड़ने का तरीका है।
 

 
विज्ञापन

7 of 14
Janta Curfew In India Live - फोटो : ANI
दिल्ली पुलिसकर्मी सड़कों पर स्थानीय लोगों को फूल भेंट कर रहे हैं और उनसे घर पर रह कर जनता कर्फ्यू के समर्थन की अपील कर रहे हैं।
 

 

8 of 14
Janta Curfew In India Live - फोटो : ANI
कोरोना के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए देश में कर्फ्यू जारी है। हैदराबाद के हिमायतनगर की तस्वीरें।
 

 

9 of 14
Janta Curfew In India Live - फोटो : ANI
केरल के त्रिवेंद्रम में सुनसान पड़ी सड़कें।
 

10 of 14
Janta Curfew In India Live - फोटो : ANI
जनता कर्फ्यू की वजह से कर्नाटक के बंगलूरू में मौजूद मजेस्टिक बस अड्डा खाली दिखाई दिया।
 

 

11 of 14
Janta Curfew In India Live - फोटो : ANI
जनता कर्फ्यू की वजह से सुनसान पड़ा झारखंड के रांची का रेलवे स्टेशन।
 

12 of 14
Janta Curfew In India Live - फोटो : ANI
मणिपुर के इम्फाल में जनता कर्फ्यू के समर्थन में सड़कें खाली दिखाई दीं।
 

 

13 of 14
Janta Curfew In India Live - फोटो : ANI
त्रिपुरा के अगरतला मे सड़के खाली दिखाई दीं। लोग घरों में रहकर अपना समर्थन दे रहे हैं।
 




 
विज्ञापन

14 of 14
Janta Curfew In India Live - फोटो : ANI
देश में जनता कर्फ्यू की वजह से केरल के त्रिवेंद्रम में बीच (समुद्र तट) वीरान हो गए हैं। यह तस्वीरें शांगुमुगम बीच की हैं।
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें