फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी 2021 Live: नंद घर आनंद भयो...जय कन्हैया लाल की, घर-घर गूंजी बधाई, देखें खूबसूरत तस्वीरें और जानें अपडेट

Tue, 31 Aug 2021 01:12 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इस्कॉन मंदिर नोएडा में चल रहा भगवान कृष्ण का जन्म समारोह - फोटो : ani
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के बीच इस बार भी जन्माष्टमी के पर्व पर पहले जैसी धूमधाम नहीं हुई लेकिन पिछले साल के मुकाबले इस बार फिर भी स्थिति बेहतर रही। पूरे देश में कन्हैया का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान कई कलाकार राधा कृष्ण के स्वरूप में नजर आए तो कुछ जगहों पर छोटी-छोटी झांकियां भी निकाली गईं। राजधानी समेत देश के अन्य मंदिरों में जहां कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का पालन होता दिखा वहीं, कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तस्वीरों में देखिए बाल गोपाल के जन्म का यह त्योहार किस तरह मनाया जा रहा है...

विज्ञापन


दिल्ली के बिड़ला मंदिर में भगवान कृष्ण को कपड़ों से सजाया
जलाभिषेक के बाद, भगवान कृष्ण को दिल्ली के बिड़ला मंदिर में #जन्माष्टमी पर नए गहनों और कपड़ों से सजाया गया।




मथुरा में कृष्ण जन्मस्थली पर चल रहा जल अभिषेक
मथुरा में कृष्ण जन्मस्थान मंदिर में भगवान कृष्ण के जन्म की जयकारे लगाते भक्तों के साथ संगीत के बीच जन्माष्टमी समारोह चल रहा है
 

दिल्ली के बिड़ला मंदिर में किया जा रहा भगवान कृष्ण का जलाभिषेक
जन्माष्टमी के पावन पर्व पर दिल्ली के बिड़ला मंदिर में किया जा रहा भगवान कृष्ण का जलाभिषेक
 
नोएडा के इस्कॉन में हुआ अभिषेक
नोएडा स्थित इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर भगवान कृष्ण की प्रतिमा का अभिषेक किया गया।
 

असम: इस्कॉन मंदिर में गीत-संगीत
असम के इस्कॉन मंदिर में भी जन्माष्टमी की धूम दिखाई दी। श्रृद्धालु गीत-संगीत का आयोजन कर कान्हा का जन्मोत्सव मना रहे हैं।
 


हैदराबाद: दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे श्रृद्धालु
तेलंगाना के हैदराबाद में स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर काचिगुड़ा में श्रृद्धालु दर्शन के लिए आने लगे हैं।
 

लुधियाना में दर्शन को उमड़ी भीड़
पंजाब के लुधियाना में स्थित श्री राधा कृष्ण पाठशाला मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। 
 

कानपुर के जेके मंदिर में मनोहारी दृश्य
कानपुर के जेके मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर लाइट और म्यूजिक शो का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर की छटा देखने ही वाली है।
 

मथुरा: कैदियों ने जेल में मनाई जन्माष्टमी
जन्माष्टमी के मौके पर भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में जेल में बंद कैदियों ने भी पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने गाने गाए, नृत्य किया और वाद्य यंत्र बजाए। 
विज्ञापन

 
नोएडा: इस्कॉन मंदिर में उत्सव
उत्तर प्रदेश के नोएडा में इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है।
 


चिल्ड्रेन न्यूट्रिशन पार्क पहुंचीं केंद्रीय मंत्री ईरानी
जन्माष्टमी के मौके पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुजरात के केवड़िया में चिल्ड्रेन न्यूट्रिशन पार्क का दौरा किया।
 

बंगलूरू के इस्कॉन मंदिर में जलाभिषेक - फोटो : पीटीआई
देश के अधिकतर मंदिरों में कोरोना वायरस प्रोटोकॉल के तहत जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। श्रृद्धालु मंदिरों से दूर ही रहे और पुजारियों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना व जलाभिषेक आदि प्रक्रियाएं संपन्न कीं। यह तस्वीर बंगलूरू के इस्कॉन मंदिर की है जहां राधा-कृष्ण की प्रतिमा का जलाभिषेक किया गया।

भोपाल के एक मंदिर में दुग्धाभिषेक करते श्रृद्धालु - फोटो : पीटीआई
हिंदू धर्म के सबसे अधिक प्रसिद्ध त्योहारों में से एक जन्माष्टमी बहुत धूमधाम से मनाया जाने वाला पर्व है। लेकिन, कोरोना वायरस संकट के चलते अन्य पर्व-त्योहारों की तरह इस पर भी ग्रहण लग गया है। हालांकि, आस्था के आगे सभी संकट कमजोर होते हैं। यह तस्वीर भोपाल के एक मंदिर की है जहां श्रृद्धालुओं ने भगवान कृष्ण की प्रतिमा का जल और दूध से अभिषेक किया।

श्रीनगर में निकाली गई राधा-कृष्ण की झांकी - फोटो : पीटीआई
देश में कुछ स्थानों पर जन्माष्टमी के मौके पर कोविड नियमों का पालन करते हुए झाकियां भी निकाली गईं। इन झाकियों में छोटे-छोटे बच्चों ने राधा और कृष्ण का स्वरूप धरा। यह तस्वीर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की है। झांकी के दौरान यहां सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे। 

श्रीनगर में नृत्य करते कश्मीरी पंडित - फोटो : पीटीआई
श्रीनगर में कश्मीरी पंडितों ने जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया। यहां कृष्ण धुन के साथ निकली श्रृद्धालुओं की यात्रा में सभी झूमते नजर आए। लोगों ने भगवान कृष्ण के भजनों पर जमकर नृत्य किया। श्रीनगर में इस बार जन्माष्टमी का अलग ही दृश्य नजर आया। हालांकि, सभी कार्यक्रमों में सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे। 

अजमेर में राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजा एक बच्चा - फोटो : पीटीआई
बच्चों में कृष्ण जन्माष्टमी का अलग ही उत्साह होता है। इसका कारण है इस दिन उन्हें भगवान कृष्ण का रूप धरने का मौका मिलता है। स्कूल भी इस दिन कार्यक्रम आयोजित कराते हैं लेकिन कोरोना के चलते इस बार ऐसा नहीं हो सका। लोगों ने घरों में ही बच्चों को कृष्ण रूप में सजाया। यह तस्वीर राजस्थान के अजमेर की है जिसमें एक बच्चा राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजा हुआ है।  

अहमदाबाद के इस्कॉन मंदिर में राधा-कृष्ण की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक - फोटो : पीटीआई
देशभर में राधा-कृष्ण के मंदिरों में जन्माष्टमी के मौके पर सजावट की गई और प्रतिमाओं का जलाभिषेक किया गया। यह तस्वीर गुजरात के अहमदाबाद जिले में स्थित इस्कॉन मंदिर की है, जिसमें पुजारी भगवान कृष्ण और राधा की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक कर रहे हैं। 
विज्ञापन

अमृतसर के एक मंदिर में कृष्ण रूप में बच्चे - फोटो : पीटीआई
जन्माष्टमी के दिन हर घर में कम से कम एक कन्हैया तो होता ही होता है। बच्चे सिर पर मोरपंख लगाकर और हाथ में बांसुरी लेकर खुद को यशोदानंदन से कम नहीं समझते हैं। पंजाब के अमृतसर में स्थित दुर्गियाना मंदिर में बाल गोपाल के स्वरूपों में सजे इन बच्चों की यह तस्वीर मन मोह लेने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें