आज तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जहां पूरी दुनिया में योग की धूम है तो ये जानना भी जरूरी है कि आखिर किन लोगों ने योग को दुनिया के कोने कोने तक पहुंचाया। अगर आप सिर्फ बाबा रामदेव का ही नाम जानते हैं तो अपनी जानकारी दुरुस्त कर लीजिए। क्योंकि हम आपको बता रहे हैं ऐसे कुछ नामों के बारे में जिन्होंने योग को दुनिया के कोने कोने में स्थापित किया।
विज्ञापन
महर्षि पतंजलि
2 of 11
महर्षि पतंजलि को ‘फादर ऑफ योग’ कहा भी जाता है। महर्षि पतंजलि 195 योग सूत्रों के प्रवर्तक माने जाते हैं, जो इस समय में योग के आधार हैं।
विज्ञापन
3 of 11
तिरुमलाई कृष्णमचार्य को 'आधुनिक योग का पितामह' कहा जाता है। उन्हें आयुर्वेद और योग दोनों का ज्ञान था। मैसूर के महराजा के राज में कृष्णमचार्य ने योग को बढ़ावा देने के लिए पूरे भारत का भ्रमण किया।
4 of 11
स्वामी शिवानंद पेशे से डॉक्टर थे, इनका मानना था कि एक योगी को अपने योग में सबसे उपर हास्य को रखना चाहिए। उन्होंने एक गाना भी बनाया था जिसमें 18 गुणों की चर्चा की गई थी। उन्होंने दुनिया को त्रिमूर्ति योग से परिचित कराया जिसमें हठ योग, कर्म योग और मास्टर योग शामिल है।
विज्ञापन
5 of 11
के. पट्टाभी जोईस अपने आष्टांग विन्यास योग के लिए मशहूर रहे हैं। कई हॉलीवुड कलाकार भी जोइस के आष्टांग योग के फैन थे। मैडोना, स्टिंग और ग्वेनेथ पैल्ट्रो समेत कई हॉलीवुड अभिनेता इनके शिष्य थे।
विज्ञापन
6 of 11
बीकेएस अयंगर कृष्णामचार्य के शिष्यों में से एक हैं। अयंगर ही वे योग गुरु थे जो योग को भारत से निकालकर पूरी दुनिया में ले गए। इन्होंने पतंजलि के योग सूत्रों को पुनः परिभाषित किया और दुनिया को 'अयंगर योग' का तोहफा दिया। तीन साल पहले 95 साल की उम्र में इनकी मृत्यु हो गई, खास बात ये है कि उस उम्र में भी वो आधे घंटे तक सर के बल खड़े रह सकेते थे।
विज्ञापन
7 of 11
महर्षि महेश योगी ट्रांसैडेंटल मेडिटेशन के प्रवर्तक हैं। जिसके तहत आंख बंद करके मंत्र पढ़ते हुए ध्यान किया जाता है। ट्रांसैडैंटल मेडिटेशन ऐसा ध्यान है जिसमें ध्यान करने वाला व्यक्ति दुनिया से परे हो जाता है। योगी का यह योग विदेशों में काफी प्रसिद्ध हुआ।
8 of 11
जग्गी वासुदेव को उनके शिष्य सद्गुरु वासुदेव के नाम से भी जानते हैं। कर्नाटक के रहने वाले जग्गी वासुदेव ने इशा फांउंडेशन की शुरुआत की थी और उसके माध्यम से पूरी दुनिया को योग सिखाते हैं। कुछ दिन पहले भगवान शिव की जिस आदमकद मूर्ति का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्घाटन किया था उसका निर्माण जग्गी वासुदेव की ओर से ही करवाया गया।
9 of 11
यूपी के सहारनपुर निवासी योग गुरु भारत भूषण को योग का प्रचार प्रसार देश के साथ ही विश्व में करने के लिए जाना जाता है। योगी भारत भूषण ने शुरूआत बॉडी बिल्डिंग से की थी लेकिन जल्द ही इनका रुख योग की ओर मुड़ गया। योग के क्षेत्र में भारत भूषण की उपलब्धियों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इन्हें देश के पहले ऐसे योग गुरु के रूप में जाना जाता है जिन्हें पदमश्री से सम्मानित किया गया।
10 of 11
बिक्रम चौधरी का नाम आधुनिक योग गुरुओं में शुमार है। उनके बिक्रम योगा के पश्चिम के लोग खासे दीवाने हैं। घुटनों में लगी चोट के दर्द को उन्होंने योग की मदद से ठीक किया और फिर इसको ही अपना सब कुछ मान कर लोगों को योग सीखाना शुरु कर दिया। बिक्रम अपने बिक्रम योगा के कारण खासे मशहूर हैं।
फिलहाल योग को दुनिया में अगर सबसे बड़ी पहचान दी है तो वो हैं बाबा रामदेव। अपने अनुलोम विलोम और कपालभाति से बाबा रामदेव ने दुनिया के कोने कोने तक योग का प्रचार तो किया ही आज उनका आयुर्वेदिक उत्पादों का ब्रांड पतंजलि तमाम कंपनियों को पीछे छोड़ रहा है।