फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवसः पानी से पहाड़ तक और दिल्ली से पेरू तक हर जगह सिर्फ योग

Thu, 22 Jun 2017 11:08 AM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
विज्ञापन
1 of 12
तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को देशभर में योग की धूम रही। इस अवसर पर पूरे देश में जगह-जगह लोगों ने योग कर दूसरों को भी योग करने के लिए प्रेरित किया। लेकिन इस दौरान कुछ तस्वीरें इतनी खास रहीं कि उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। आइए कुछ ऐसी ही तस्वीरों से आपको रूबरू कराते हैं। 
विज्ञापन

2 of 12
योग की ये सबसे खास तस्वीर है बंगाल की खाड़ी में मौजूद भारतीय नौसेना के जलश्व जहाज की। जिस पर मौजूद नौसैनिकों ने पूरे देश के साथ कदमताल करते हुए योग किया।
विज्ञापन

3 of 12
देखकर क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि योग की ये तस्वीर किस जगह की हैं? नहीं, तो हम आपको बताते हैं। योग करते नौसेना के ये जवान मौजूद हैं आईएनएस विक्रमादित्य पर। जी हां एयरक्राफ्ट कॅरियर विक्रमादित्य पर बुधवार सुबह योग दिवस के अवसर पर नौसैनिकों ने योग किया।  

4 of 12
चलिए अब इस तस्वीर को देखकर बताइए योग दिवस पर योग करते ये लोग कहां मौजूद हैं? नहीं, बता सकते ना... चलिए हम आपकी मुश्किल हल करते हैं। योग दिवस का ये खास नजारा है वर्ल्ड हैरीटेज साइट माचू पीचू का। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पेरू के इस दुर्लभ स्‍थान पर से भी लोगों ने योग कर भारत के समर्थन का संदेश दिया।
विज्ञापन

5 of 12
योग का सबसे खास नजारा दिखा समुंद्र के बीच में तैरते इस जहाज पर, जहां कोस्ट गार्ड के जवानों ने पूरी तन्मयता के साथ योग किया।
 
विज्ञापन

6 of 12
ये तस्वीर भी इंडियन कोस्ट गार्ड की है जो समुंद्र के बीचोंबीच योग कर रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 12
योग करते लोगों की ये तस्वीर देखकर बताइए की दुनिया के किस हिस्से का नजारा है.... सोचिए?

8 of 12
नहीं समझ पाए तो हम आपको बताते हैं... ये नजारा है दुनिया के सात अजूबों में शुमार द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना का। जी हां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चीन के स्‍थानीय लोगों ने चाइना वॉल पर योग अभ्यास किया। 

9 of 12
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम में भाग लेते लोगों की ये तस्वीर आई है क्रोशिया के मशहूर शहर बास्का से। जहां मौजूद पर्यटकों ने सुबह योग कर भारत के साथ एकजुटता का संदेश दिया।

10 of 12
yoga day - फोटो : yoga day
ऐसा नहीं है योग सिर्फ पानी के ऊपर ही किया गया, बल्कि समुंद्र के गहरे जल के अंदर भी भारतीय जवानों ने योग किया। ये तस्वीर सबमरीन की है जिसमें नौसैनिक योग क्रियाओं में लीन हैं।

11 of 12
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग के प्रति सिर्फ भारतीयों में ही उत्साह देखने को नहीं मिला विदेशियों ने भी इसमें बढ़ चढ़कर भाग लिया। नई दिल्‍ली स्थित अमेरिकी दूतावास में अमेरिकी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी योगा किया।
विज्ञापन

12 of 12
तस्वीर थोड़ी धुंधली है लेकिन इरादे बिल्कुल साफ हैं। जी हां इस तस्वीर को देखकर शायद ही कोई अंदाजा लगा पाए कि -25 डिग्री टेंपरेचर में भी कोई योग कर सकता है लेकिन भारतीय सेना के जवान शायद तमाम अनुमानों को ध्वस्त करने के लिए ही बने हैं। ये तस्वीर है लद्दाख के दुर्गम इलाके की, जहां चारों ओर बर्फ से घिरे मैदान में जवानों ने बर्फ के बीच पूरी तन्मयता से योग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें