आज देशभर में पांचवा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस साल की थीम क्लाइमेट चेंज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची के प्रभात तारा मैदान में योग किया और लोगों को इसे अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए कहा। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि योग को गांवों तक ले जाया जाए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'योग अनुशासन है, समर्पण हैं, और इसका पालन पूरे जीवन भर करना होता है। योग आयु, रंग, जाति, संप्रदाय, मत, पंथ, अमीरी-गरीबी, प्रांत, सरहद के भेद से परे है। योग सबका है और सब योग के हैं।'
विज्ञापन
2 of 10
योग करते आईटीबीपी के जवान
- फोटो : ANI
अरुणाचल प्रदेश में एटीएस लोहितपुर के इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवान अपने कुत्तों और घोड़ों के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगा करते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
3 of 10
योग करते आईटीबीपी के जवान
- फोटो : ANI
अरुणाचल प्रदेश में इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों की 9वीं बटालियन ने लोहितपुर के नजदीक स्थित तेजु के दिगारू नदी में रीवर योग किया।
4 of 10
योग करते आईटीबीपी के जवान
- फोटो : ANI
हिमाचल प्रदेश में इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रोगतांग पास में माइन 10 डिग्री के तापमान में 14,000 फीट की ऊंचाई पर योग किया।
विज्ञापन
5 of 10
योग करते आईटीबीपी के जवान
- फोटो : ANI
सिक्किम में इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर ओपी डोरजिला के नजदीक माइनस 15 डिग्री के तापमान में 19,000 फीट की ऊंचाई पर योग किया।
विज्ञापन
6 of 10
योग करते आईटीबीपी के जवान
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोंडागांव में तैनात आईटीबीपी के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया।
विज्ञापन
7 of 10
योग करते आईटीबीपी के जवान
- फोटो : ANI
जम्मू कश्मीर में तैनात आईटीबीपी के जवानों ने लेह में योग किया।
8 of 10
योग करते आईटीबीपी के जवान
- फोटो : ANI
पंजाब के लुधियाना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आईटीबीपी की 26वीं बटालियन ने योग किया।
9 of 10
योग करते आईटीबीपी के जवान
- फोटो : ANI
उत्तरी लद्दाख में माइनस 20 डिग्री के तापमान में आईटीबीपी के जवानों ने 18,000 फीट की ऊंचाई पर योग किया।