फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Women's Day: महिलाओं के अलग-अलग अवतारों को पेश करती यह तस्वीरें

Thu, 08 Mar 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
महिला दिवस
आज पूरे विश्व में 107वां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस साल इंटरनेशनल वीमेंस-डे की थीम है प्रेस फॉर प्रोग्रेस। आज देश में कई जगहों पर महिलाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी वजह से हम भी आपके लिए महिलाओं के विभिन्न अवतारों की एक झलक पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 11
उदयपुर के केलू खदरा गांव की एक लड़की अपने पशुओं को चराने जा रही है तो वहीं दूसरी लड़कियां वॉलीबॉल खेल रही है। इस गांव में विकल्प संस्थान नाम की एनजीओ इन भील समुदाय की लड़कियों को वॉलीबॉल सिखा रही है ताकि उन्हें आत्मविश्वासी बनाया जा सके।
विज्ञापन

3 of 11
स्कूल जाते समय वॉलीबॉल से खेलती भोलाऊ तलाई की लड़कियां। राजस्थान के इस सुदूर गांव की रहने वाली लड़कियों को इस खेल के जरिए खुद को अभिव्यक्त करने का साधन मिला है।

4 of 11
दिल्ली में संसद भवन के बाहर ड्यूटी पर तैनात एक महिला कमांडो।
विज्ञापन

5 of 11
पटियाला के फेडरेशन कप के वरिष्ठ राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 हजार मीटर की दौड़ में हिस्सा लेतीं सूरिया।
विज्ञापन

6 of 11
दिल्ली के सरोजनी नगर में ऑल वूमेन पैट्रोलिंग स्कवैड के लॉन्च होने के बाद रोड ट्रिप पर निकलीं महिला पुलिसकर्मी।
विज्ञापन

7 of 11
ऑल वूमेन पैट्रोलिंग स्कवैड के लॉन्च होने के बाद महिला पुलिसकर्मियों के साथ रोड ट्रिप पर जाती महिला बाइकर्स।

8 of 11
हैदराबाद के साईदाबाद में एक छात्रा आत्मसुरक्षा और मार्शल आर्ट्स की अपनी निपुणता का प्रदर्शन करती हुई।

9 of 11
महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए गए फैशन शो में रैंप वॉक करती हुई एसिड अटैक सर्वाइवर महिलाएं।

10 of 11
अहमदाबाद में एक निर्माणाधीन इमारत में काम से लौटती महिला मजदूर।
विज्ञापन

11 of 11
कोलकाता में एसएमएम लीलुआह के निवासियों के साथ मिलकर रोहिंग्या मुस्लिम बच्चों ने फैशन डिजायनर बीबी रसेल के मार्गदर्शन में बंगाल हैंडलूम की नई क्लोथ लाइन बोंगाली को लॉन्च किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें