फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर के स्पेशल क्लब में शामिल हुए क्रिस गेल, कोहली आस-पास भी नहीं

Thu, 08 Mar 2018 12:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल ने मंगलवार को यूएई के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैच में धमाकेदार शतक जमाया था। इस शतक को जमाते ही वह टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं। एक खास बात अभी टीम इंडिया की रन मशीन विराट कोहली इस मुकाम को हासिल नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Chris Gayle
गेल वन-डे क्रिकेट में 11 देशों के खिलाफ शतक जमाने वाले विश्व के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज ने हरारे में खेले गए मैच में यूएई को 60 रन से हराया। गेल ने अपनी पारी में 11 छक्के और 7 चौके लगाए। उन्होंने 91 गेंदों पर 123 रनों की पारी खेली। दो बार की विश्व चैंपियन टीम वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर 357 का स्कोर बनाया। जवाब में यूएई की टीम छह विकेट पर 297 रन बनाए। 
विज्ञापन

3 of 7
chris gayle - फोटो : File
मैच के हीरो रहे 38 वर्षीय गेल ने 47 गेंदों पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं अगले 50 रन उन्होंने केवल 32 गेंदों में जमाए। इसमें उन्होंने दो चौके और पांच छक्के लगाए। 

4 of 7
Chris Gayle
गेल ने यूएई के रोहन मुस्तफा की गेंद पर सिंगल लेकर अपने वन-डे करियर का 23वां शतक पूरा किया। इसके साथ ही यूएई उस लिस्ट में शामिल हो गया जिसके खिलाफ उन्होंने सेंचुरी लगाई है। उन्होंने इससे पहले, बांग्लादेश, कनाडा, इंग्लैंड, टीम इंडिया, कीनिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक बनाया है। 
विज्ञापन

5 of 7
हाशिम अमला - फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका के अमला ने 164 वन-डे इंटरनेशनल मैचों में 26 सेंचुरी लगाई हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ सेंचुरी लगाई हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
सचिन तेंदुलकर
वहीं 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने 49 शतक ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, कीनिया, नामीबिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक लगाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रिकी पॉन्टिंग - फोटो : ESPN
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग 29 सेंचुरी 10 देशों के खिलाफ बनाई हैं, जबकि उन्होंने अपना 30वां शतक एशिया एकादश के खिलाफ जनवरी 2005 में बनाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें