इंदौर-पटना एक्सप्रेस के चौदह डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में 101 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। इस हादसे में 200 से ज्यादा के घायल होने की भी खबर है। हादसा रविवार सुबह 3 बजकर 10 मिनट पर हुआ। ट्रेन इंदौर से पटना की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
बचाव कार्य लगातार जारी है
2 of 10
यूपी एडीजी लॉ एन्ड ऑर्डर के मुताबिक 51 लोगों की मौत हुई है। इंदौर-पटना एक्सप्रेस जब पुखराया स्टेशन से कानपुर के लिए निकली ही थी कि उसी वक्त ट्रेन के चौदह डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद से बचाव कार्य लगातार जारी है। कई लोग अभी भी डिब्बों के भीतर फंसे हुए हैं। कटर की मदद से डिब्बों को काटकर फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिशें लगातार की जा रही हैं।
विज्ञापन
टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं
3 of 10
एडीजी लॉ एन्ड ऑर्डर दलजीत सिंह चौधरी के मुताबिक एनडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं। S1 और S2 दो डिब्बे इस हादसे में सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिनके भीतर लोग फंसे हुए हैं।
राहत-बचाव की टीमें घटनास्थल पर रवाना कर दी गई हैं
4 of 10
वहीं रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने हादसे के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने का आदेश दे दिया है। प्रभू ने कहा है कि राहत-बचाव की टीमें घटनास्थल पर रवाना कर दी गई हैं।
वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने घटना को दर्टदनाक बताया। उन्होंने कहा 'इंदौर एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के बाद मौतों की खबर दर्दनाक है। हम पीड़ित परिवारों के साथ हैं'। चश्मदीद के मुताबिक रात 3 बजकर 10 मिनट सभी यात्री सो रहे थे कि अचानक ट्रेन हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
सेना की टीम भी बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पहुंची
5 of 10
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार रेल प्रशासन से लगातार संपर्क में है।
मध्यप्रदेश सीएम ने की मृतक परिवारों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा, गंभीर रूप से घायलों के लिए 50 हजार
सेना की टीम भी बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पहुंची।
विज्ञापन
राहत कार्य जारी, घायलों की संख्या हुई 200
6 of 10
यूपी एडीजी (लॉ एन्ड ऑर्डर): मरने वालों की संख्यां पहुंची 101, राहत कार्य जारी, घायलों की संख्या हुई 200
सुरेश प्रभू ने कहा कि हम यूपी सीएम से मिलकर लगातार बचाव कार्य कर रहे हैं। हम साथ काम कर रहे हैं।
यूपी एडीजी (लॉ एन्ड ऑर्डर)दलजीत चौधरी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन
यूपी सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
7 of 10
वाराणसी से दो एनडीआरएफ की टीम और एक लखनऊ से घटनास्थल पर पहुंची।
राज्य की बसों के द्वारा घायलों को अस्पताल ले जाया गया, वहीं मृतकों को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया है। डॉक्टर्स और पैरामेडिकल की टीमें भी घटनास्थल पर राहत कार्य के लिए पहुंची हैं: जावीद अहमद, डीजी यूपी
यूपी सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को पांच लाख मुआवजा।
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा घटनास्थल के लिए रवाना
8 of 10
रेल राज्यमंत्री ने कहा रात 3.05 मिनट पर ड्राइवर को जर्क सुनाई पड़ा, जिसकी वजह से हुआ हादसा।
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा घटनास्थल के लिए रवाना।
रेलमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा: मरने वालों के परिवार को साढ़े तीन लाख, गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार, आंशिक रूप से घायलों को 25 हजार रूपये।
कईं ट्रेनों को डाइवर्ट किया गया है
9 of 10
पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के बाद से से झांसी-लखनऊ इंटरसिटी, झांसी-कानपुर पैसेंजर दोनों ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। वहीं ट्रेन नंबर 12542, 2522,12541,12534 को डाइवर्ट किया गया है।
हादसे में पीड़ित परिवारों के लिए रेल मंत्री ने मुआवजे की घोषणा की है। मरने वाले लोगों के परिवारों को 3.5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 50 हजार वहीं आंशिक घायलों के लिए 25 हजार रूपये की घोषणा की गई है।