फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक पर बाज की नजर रखेंगे ये पांच सैटेलाइट, एक तो कलाई पर बंधी घड़ी का समय भी देख लेगा

Tue, 30 Apr 2019 02:50 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
satellite - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान और उसके आतंकी ठिकानों पर नजर रखने के लिए भारत कई नए सेटेलाइट को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इसके लिए रूपरेखा को तैयार भी कर लिया गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अगले 10 महीनों में 5 ऐसे उपग्रहों को लॉन्च करेगा जिससे पाकिस्तान समेत धरती के कई हिस्सों पर नजर रखी जा सकेगी। जानिए यहां:
विज्ञापन

2 of 8
satellite Image Pakistan - फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों के अनुसार, इन सभी पांच सैटेलाइटों का प्रयोग खुफिया जानकारी रखने और सीमा पर चौकसी बनाने के लिए किया जाएगा। इन सभी उपग्रहों को साल 2020 तक लॉन्च किए जाने की योजना है।
विज्ञापन

3 of 8
satellite Image Pakistan - फोटो : सोशल मीडिया
इनमें से चार उपग्रह रीसैट श्रेणी के एक कार्टोसैट सीरीज का है। इसके अलावा तीन अन्य उपग्रह भी लॉन्चिंग के कतार में खड़े हैं जो जीसैट सीरीज के हैं।

4 of 8
satellite Image Pakistan - फोटो : सोशल मीडिया
कहा जाता है कि पाकिस्तान में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के लिए इन उपग्रहों से खुफिया जानकारी जुटाई गई थी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।
विज्ञापन

5 of 8
satellite Image Pakistan - फोटो : सोशल मीडिया

रीसैट उपग्रह से किसी भी मौसम में धरती की तस्वीरें ली जा सकती हैं। इसके जरिए आसमान से दिन और रात दोनों समय जमीन से तीन फीट की ऊंचाई तक की साफ तस्वीरें ली जा सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 8
नेविगेशन सैटेलाइट
रीसैट सीरीज के उपग्रहों की जरुरत 26/11 आतंकी घटना होने के बाद महसूस की गई थी। रीसैट 1 को इसरो ने 26 अप्रैल 2012 को प्रक्षेपित किया था।
विज्ञापन

7 of 8
सैटेलाइट
कार्टोसेट अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट है। जिससे पृथ्वी के किसी भी हिस्से की सबसे साफ तस्वीर ली जा सकती है। कहा यह तक जाता है कि इससे धरती पर खड़े किसी व्यक्ति के कलाई में बंधी घड़ी के समय को बताया जा सकता है।
विज्ञापन

8 of 8
ISRO
जीसैट सीरीज के 14 सेटेलाइट इस समय अंतरिक्ष में कार्यरत हैं। इनका उपयोग संचार के लिए किया जाता है। जिसमें से कुछ सैटेलाइट का प्रयोग सेना भी अपने संचार के लिए करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें