अपने जन्मदिन के मौके पर खुद को समलैंगिक बताकर दुनिया भर में सनसनी मचाने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जेम्स फॉकनर ने अब यू-टर्न ले लिया है। महज कुछ ही घंटों के भीतर फॉकनर ने अपनी उस पोस्ट का खंडन कर दिया, जो उन्होंने अपने पार्टनर और मां के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड की थी।