कुछ दिन पहले भारतीय रेलवे ने देश के सबसे अस्वच्छ रेलवे स्टेशनों की लिस्ट निकाली थी। इसमें दो श्रेणियां थी, एक ए1 और ए। ए1 के अंदर उन स्टेशनों को रखा गया था जिनका सालाना मुनाफा 60 करोड़ से ज्यादा है और फिर भी वहां साफ सफाई का आलम इतना बुरा है। हालांकि देश भर के ऐसे कई स्टेशन होंगे जहां यात्री सफाई न होने के कारण परेशान रहते हैं लेकिन इन 10 स्टेशनों ने गंदगी की हद ही पार कर दी है।
विज्ञापन
नंबर 1 पर पुणे
2 of 11
नंबर एक पर है महाराष्ट्र का पुणे स्टेशन। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की प्रतिक्रियाओं के आधार पर सर्वे किया। उन्हें दिए गए 40 मानदण्डों के आधार पर वोट देना था। ए1 श्रेणी में 75 स्टेशन थे।
विज्ञापन
मुगलसराए दूसरे नंबर पर
3 of 11
दूसरा सबसे गंदा स्टेशन है उत्तर प्रदेश के मुगलसराय का। ये सर्वे रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु ने जारी किया।
असम का गुवाहाटी स्टेशन तीसरा
4 of 11
तीसरे नंबर पर है असम का गुवाहाटी। सुरेश प्रभु ने ये भी कहा कि सर्वे के जरिए पूरे रेलवे नेटवर्क को साफ करना ही लक्ष्य है। ये सिर्फ शुरुआत है जिसके जरिए धीरे-धीरे सभी स्टेशनों को एक लेवल पर लाया जाएगा।
विज्ञापन
राजधानी का स्टेशन भी शामिल
5 of 11
सर्वे में चौथे स्थान पर रहा दिल्ली का हजरत निजामुद्दीन स्टेशन। राजधानी का ये अहम स्टेशन इतना गंदा रहता है कि कुछ देर ट्रेन का इंतजार करना भी दूभर हो जाता है।
विज्ञापन
सियालदा तक में हैं बहुत गंदगी
6 of 11
पांचवा सबसे गंदा स्टेशन है पश्चिम बंगाल का सियालदा। प्रभु ने बताया कि साफ सफाई के लिए बजट की भी घोषणा की जाएगी और भारत के 8,000 स्टेशनों को साफ किया जाएगा ताकि 'स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत' मिशन को आगे ले जाया जा सके।
विज्ञापन
गंदगी में कानपुर स्टेशन भी पीछे नहीं
7 of 11
छठवें स्थान पर है उत्तरप्रदेश का कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन। रेल मंत्रालय ने सर्वे करने का काम भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम(आईआरसीटीसी) को सौंपा था।
सांतवें स्थान पर भोपाल स्टेशन
8 of 11
गंदगी के मामले में मध्य प्रदेश का भोपाल स्टेशन सांतवे नंबर पर रहा। आईआरसीटीसी ने टीएनएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिल कर इस काम को पूरा किया था।
बिहार का मुजफ्फरपुर आठवें नंबर पर
9 of 11
आठवे नंबर पर है बिहार के मुजफ्फरपुर का स्टेशन। ये सारे वो स्टेशन हैं जहां प्लेटफॉर्म से लेकर वेटिंग रूम, शौचालय तक में इतनी गंदगी होती है कि यात्री परेशान हो जाते हैं और इतना पैसा होने के बावजूद इनकी सफाई पर ध्यान नहीं दिया जाता।
केरल के स्टेशन तक फैली है गंदगी
10 of 11
नौंवा सबसे गंदा स्टेशन है केरल का त्रिशूर। ये प्राथमिक रिपोर्ट थी और आगे आने वाली रिपोर्ट में स्टेशन की मूलभूत सुविधाओं, रेलवे के कर्मचारियों के रवैए और उन्हें होने वाली समस्याओं पर भी गौर किया जाए और फिर रेल मंत्रालय को सौंपी जाएगी।
दसवें स्थान पर था उत्तर प्रदेश का वाराणसी स्टेशन। स्वच्छ भारत मिशन और देश भर में साफ सफाई को बढ़ावा देने वाले खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी का मुख्य स्टेशन भी इस लिस्ट में रहा। सबसे साफ स्टेशनों में नंबर एक पर था गुजरात का सूरत और दूसरे पर राजकोट।