फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे का कारनामा, मात्र 58 दिन में पहाड़ पर बनाया टूटा पुल, तस्वीरें

Sat, 09 Dec 2017 04:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : indian express
रेलवे ने एक बड़े चैलेंज को अंजाम देते हुए ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसको देखकर हर कोई अचंभे में है। ये कारनामा है एक पहाड़ पर टूट चुके बड़े पुल को मात्र 58 दिनों में ठीक कर दोबारा चालू करना। ये कारनामा इसलिए भी खास है कि इसे मात्र 58 दिनों में पूरा कर लिया गया जबकि डेडलाइन 60 दिनों की थी। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : indian express
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार  6-7 अक्टूबर को 700 टन की एक बड़ी चट्टान आंध्र प्रदेश की अराकू वैली में स्थित रेलवे के ब्रिज नंबर 249 पर जा गिरी। जिसके चलते दशकों पुराना यह पुल कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस चट्टान के चलते देश की सबसे पुरानी ब्रॉड गेज फ्रेट लाइन पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : indian express
लेकिन रेलवे ने जल्द ही इस पुल की मरम्मत का जिम्मा उठाया और पांच दिन के अंदर इस पर युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया गया। शुरूआत में इसे पूरा करने के लिए 60 दिनों की डेडलाइन तय की गई। 

4 of 5
indian railway - फोटो : indian express
संयोग से इसी दौरान मुंबई में बनने वाले तीन फुटओवर ब्रिज को पूरा करने के लिए सेना को जिम्मा सौंपा गया था, जबकि इधर इस काम को पूरा करने की जिम्मेदारी रेलवे ने संभाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
indian railway - फोटो : indian express
इस काम के लिए 400 से ज्यादा मजदूरों ने रातदिन यहां काम किया, अधिकारियों और मजदूरों की मेहनत रंग लाई और डेडलाइन से दो दिन पहले ही यह काम पूरा कर लिया गया। खास बात ये है कि इतने बड़े प्रोजेक्ट में मात्र 7 करोड़ का खर्च आया, जो अपने आप में एक रिकार्ड है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें