फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: एयर मार्शल भदौरिया ने उड़ाया स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर, कहा- जल्द बनेगा सेना का हिस्सा

Fri, 20 Nov 2020 03:55 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
एलसीएच में उड़ान भरने की तैयारी करते वायु सेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया - फोटो : ANI
वायु सेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को बेंगलुरु में एचएएल द्वारा निर्मित लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर यानी एलसीएच का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने करीब 45 मिनट तक एलसीएच में उड़ान भरी। इस दौरान एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया ने कहा कि लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर बहुत जल्द भारतीय रक्षा तंत्र का हिस्सा बनेगा। इसे सेना में शामिल करने की योजना काफी समय से पेंडिंग है, जिस पर तेजी से काम हो रहा है। बता दें कि लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर का निर्माण एचएएल ने डिजाइन और विकसित किया है। 

विज्ञापन

लद्दाख में तैनात हैं दो एलसीएच

2 of 4
लद्दाख में तैनात लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर। - फोटो : ANI
जानकारी के मुताबिक, लद्दाख में चीन के साथ चल रही तनातनी के बीच भारत ने दो लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर सीमा पर तैनात कर रखे हैं। हालांकि, इन्हें अभी विधिवत तरीके से भारतीय वायुसेना में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन एयरस्पेस की सुरक्षा में दो एलसीएच तैनात हैं। 
विज्ञापन

एचएएल ने बनाया है यह हेलिकॉप्टर

3 of 4
लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर। - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर का निर्माण एचएएल ने किया है। इन हेलिकॉप्टर्स को इस हिसाब से डिजाइन किया गया है कि भारतीय सशस्त्र बलों की जरूरतों को यह पूरा कर सके। कई सफल परीक्षण होने के बाद दो हेलिकॉप्टर लेह सेक्टर में तैनात कर दिए गए।
विज्ञापन

यह है लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर की खासियत

4 of 4
लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर। - फोटो : सोशल मीडिया
एचएएल के वैज्ञानिकों के मुताबिक, एलसीएच का वजन करीब 6 टन है। अपने बेहद कम वजन के चलते यह हेलिकॉप्टर ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में भी मिसाइल और दूसरे हथियारों के साथ टेक ऑफ व लैंडिंग कर सकता है। इसके अलावा लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर में 70 एमएम के 12-12 रॉकेट के दो पॉड लगे हैं। खास बात यह है कि पायलट के हेलमेट पर ही कॉकपिट के सभी फीचर्स डिस्प्ले हो जाते हैं, जिससे पायलट को स्थिति भांपने में काफी आसानी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें