फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: लॉकडाउन के दौरान देश का हाल, शहर वीरान, नियम तोड़ने वालों से पुलिस करा रही उठक-बैठक

Tue, 24 Mar 2020 07:55 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
Lockdown in pictures - फोटो : PTI
कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया की रफ्तार अचानक थम सी गई है। दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन है। वहीं, भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 500 के पार पहुंच गई है जबकि, नौ लोगों की मौत हो चुकी है। भारत के सभी राज्यों में लॉकडाउन किया गया है। कई राज्यों ने अपनी सीमाओं को सील कर दिया है। साथ में कर्फ्यू का भी एलान किया गया है। 

लॉकडाउन को पूरे देश में समर्थन मिल रहा है लेकिन कुछ लोग नियमों का उल्लंघन भी कर रहे हैं। ऐसे लोगों से पुलिस सख्ती से निपट रही है। नियम तोड़ने वालों से पुलिस उठक-बैठक करा रही है। लॉकडाउन के दौरान जरूरी चीजें जैसे दूध, दवाई, सब्जी और बैंक सुविधा चालू है। हम आपको तस्वीरों के जरिए बता रहे हैं देश का हाल।
विज्ञापन

2 of 12
Lockdown in pictures - फोटो : PTI
लॉकडाउन के दौरान शहर खाली और सुनसान नजर आ रहे हैं। देशभर को लोग घरों में रहकर इसका समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 12
Lockdown in pictures - फोटो : PTI
कुछ लोग लॉकडाउन के दौरान नियमों को उल्लंघन भी कर रहे हैं। पुलिस ऐसे लोगों से सख्ती से निपट रही है। नियमों के उल्लंघन करने पर पुलिस लोगों से उठक-बैठक करा रही  है।

4 of 12
Lockdown in pictures - फोटो : PTI
शहरों के चौराहे और गली सुनसान हैं। 
विज्ञापन

5 of 12
Lockdown in pictures - फोटो : PTI
देश मेंं लॉकडाउन है लेकिन जरूरी चीजें जैसे सब्जी, दवाई, किराना की दुकानें और बैंक खुले हुए हैं।
विज्ञापन

6 of 12
Lockdown in pictures - फोटो : PTI
भारतीय रेलवे ने 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनों पर रोक लगा दी है। इसी के चलते रेलवे स्टेशन खाली पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

7 of 12
Lockdown in pictures - फोटो : PTI
कई राज्यों ने अपनी सीमाओं को सील कर दिया है। दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को प्रदेश की सामा पर रोका जा रहा है।

8 of 12
Lockdown in pictures - फोटो : PTI
जो लोग नियमों को तोड़कर बाहर घूम रहे हैं पुलिस ऐसे लोगों से सख्ती से निपट रही है। कई लोगों के खिलाफ लाठी का भी प्रयोग किया जा रहा है।

9 of 12
Lockdown in pictures - फोटो : PTI
लॉकडाउन की वजह से एयरपोर्ट खाली पड़े हैं।

10 of 12
Lockdown in pictures - फोटो : PTI
कई शहरों में सड़क पर चल रही कारों को सेनिटाइज किया जा रहा है।

11 of 12
Lockdown in pictures - फोटो : PTI
पुलिस ने रास्तों को बंद कर रखा है। सड़कों पर निकले वालों से पूछताछ की जा रही है। अति जरूरी काम वाले लोगों को ही आगे जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

12 of 12
Lockdown in pictures - फोटो : PTI
दिल्ली पुलिस बिना वजह रास्तों पर घूमने वालों लोगों से उठक-बैठक कराकर उन्हें स्कूल की याद दिला रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें