निर्भय
यह भारत की सबसोनिक क्रूज मिसाइल है जो 1,000 किलोमीटर की दूरी तय करने की क्षमता रखती है। इसकी क्षमता अमेरिका की प्रसिद्ध टॉमहॉक मिसाइल के बराबर है। निर्भय मिसाइल में ठोस रॉकेट मोटर बूस्टर के साथ टर्बोफैन इंजन लगा है। इसका वजन 1,500 किलोग्राम है। सतह से सतह पर मार करने वाली इस मिसाइल को हर मौसम में इस्तेमाल किया जा सकता है।