फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बारिश-बवंडर से भारी नुकसान, ताजमहल में गिरे पेड़

Tue, 24 May 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
84 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी ने ताजमहल के मुगलिया चार बाग शैली के बागीचे को भी नुकसान पहुंचाया। ताजमहल परिसर में लगे चार पेड़ों को नुकसान हुआ। इसमें एक पेड़ तो जड़ से उखड़ गया, जबकि तीन पेड़ों की शाखाएं टूट गईं। रविवार रात और सोमवार शाम को आई आंधी ने ताजमहल को खासा नुकसान पहुंचाया। ताजमहल की मीनारों पर चल रहे मडपैक को भी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
तेज आंधी ने सेंट्रल टैंक के पास लगे अशोक के पेड़ को तो जड़ से ही उखाड़ दिया, जबकि नीम, चंदन समेत तीन पेड़ों की शाखाएं टूट गईं। रात में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन सोमवार शाम को आई आंधी के समय दो पर्यटकों पर पेड़ की शाखा टूटकर गिर पड़ी। इससे उन्हें चोट आई है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के निदेशक (उद्यान) डा. हरबीर सिंह के मुताबिक, दीमक की वजह से जो पेड़ खोखले हो गए थे, उनका ट्रीटमेंट कर बचाने की कोशिश की जा रही है। जो पेड़ आंधी के कारण गिरे हैं, उनकी जगह मुगलिया पैटर्न के ही पौधे लगाए जाएंगे। अगर इनमें ब्रिटिश काल के पेड़ गिरे हैं तो उन्हें बदलकर मुगलिया दौर के पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
रविवार देर रात महज 30 मिनट के चक्रवाती तूफान ने शहर में सैकड़ों होर्डिंग, पेड़ और बिजली के खंभे गिरा दिए। रविवार रात के तूफान में गुल हुई बिजली अभी पटरी पर लौट भी नहीं पाई थी कि सोमवार शाम 6:20 पर फिर से तेज आंधी ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। रविवार के मुकाबले कहीं ज्यादा तेज 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सोमवार शाम को बवंडर आया और सैकड़ों पेड़, होर्डिंग और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचा गया। धूल भरे बवंडर से दृश्यता 50 मीटर तक भी नहीं रही। रात 9:30 बजे तेज बारिश शुरू हुई, जिसने तापमान में गिरावट लाकर राहत पहुंचाई, लेकिन बिजली की कटौती से आफत रही।

4 of 5
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान रविवार के मुकाबले तीन डिग्री नीचे 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि आर्द्रता 50 फीसदी तक रही, जिससे पसीने में लोग नहाए रहे। शाम को पांच बजे के बाद मौसम ने करवट लेना शुरू किया और शाम 6 बजे के बाद काले बादल घिर आए। चंद मिनटों बाद ही तेज आंधी शुरू हो गई जो बवंडर में बदल गई। 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आए बवंडर ने रविवार से ज्यादा पेड़ों, होर्डिंग और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
न्यू आगरा में बिजली के खंभे टूट गए तो अबुलउला दरगाह के पास हाईमास्ट लाइटें गिर पड़ीं। माल रोड, पश्चिमपुरी, ताजगंज, ताजनगरी फेस-2, एमजी रोड, बिचपुरी रोड, पालीवाल पार्क, शाहजहां गार्डन, सिकंदरा बोदला रोड, ताजमहल पूर्वी गेट रोड, दयालबाग, ट्रांसयमुना कालोनी में दर्जनों की संख्या में पेड़ धराशाई हो गए। करीब 70 मिनट तक आंधी और बवंडर बना रहा। इस दौरान चंद मिनटों के लिए बूंदाबांदी भी हुई। इसी का असर रहा कि तापमान में 10 डिग्री की गिरावट तुरंत आ गई। आंधी से पहले शाम 6:15 पर तापमान 41 डिग्री पर था, लेकिन आंधी बूंदाबांदी के बाद यह 31.1 डिग्री पर आ गया। रविवार से सबक लेते हुए सोमवार को बवंडर के दौरान लोगों ने पेड़ों के नीचे शरण नहीं ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें