फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 जनवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 26 Jan 2021 06:59 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचा गाड़ियां का काफिला - फोटो : amar ujala
दिल्ली में आज ट्रैक्टर रैली व गणतंत्र परेड
दिल्ली में मंगलवार सुबह गणतंत्र दिवस समारोह व उसकी परेड है। ऐसे में सुबह से लेकर दोपहर तक नई दिल्ली व मध्य दिल्ली में जाने से बचें। गणतंत्र दिवस की परेड खत्म होने के बाद दोपहर से लेकर देर शाम तक किसानों की बाहरी व पूर्वी दिल्ली एरिया में किसान ट्रैक्टर यात्रा हैं। ऐसे में बाहरी व पूर्वी दिल्ली में बड़े पैमाने पर जाम रहने की संभावना है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
सिंघु बॉर्डर पर पहुंचा वाहनों का काफिला - फोटो : amar ujala
बुजुर्ग किसान नेता शुरू करेंगे परेड
मोदी सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसानों को 26 जनवरी पर ट्रैक्टर परेड की मंजूरी मिल गई हैं। सिंघु बॉर्डर पर 62 किलोमीटर, टिकरी बॉर्डर पर 63 किलोमीटर और गाजीपुर बॉर्डर पर 46 किलोमीटर ट्रैक्टर परेड पूरी सुरक्षा के साथ निकाली जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राजपथ पर सुरक्षा की गई कड़ी - फोटो : amar ujala
छावनी में तब्दील हुई दिल्ली
जमीन से आसमान तक सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। राजपथ के अलावा राजपथ से जुड़े मार्गों पर 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरें लगाए गए हैं। इन कैमरों के तीन कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इनमें भारी संख्या में पुलिसकर्मी 24 घंटे नजर रख रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
किसानों की ट्रैक्टर रैली - फोटो : अमर उजाला
आज किसानों की ट्रैक्टर रैली, देश की निगाहें राजधानी पर, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा
तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसान गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। वहीं, दिल्ली पुलिस ने किसानों को सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर यानी तीन रूटों से ही ट्रैक्टर रैली की इजाजत दी है। हर रूट पर पांच हजार ट्रैक्टरों और पांच हजार लोगों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उत्तर भारत में ठंड का कहर। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी
भारत के उत्तरी भाग में ठंड का प्रकोप और बढ़ा गया तथा हिमाचल प्रदेश के केलोंग, कलपा और मनाली में सोमवार को तापमान शून्य से नीचे बरकरार रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से कहा गया कि दिल्ली में शीतलहर का एक और दौर चल रहा है तथा अगले दो से तीन दिन में तापमान चार डिग्री सेल्सियस और नीचे गिरने की आशंका है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें