फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 नवंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 10 Nov 2020 07:07 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Big news - फोटो : Amar Ujala Graphics
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2020: - फोटो : अमर उजाला
बिहार विधानसभा चुनाव मतगणना, नीतीश करेंगे वापसी या तेजस्वी पलटेंगे बाजी
बिहार विधानसभा चुनावों की मतगणना मंगलवार को सुबह सवा आठ बजे से शुरू होगी। इसके लिए सभी 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्रों को स्थापित किया गया है। इनके 414 मतगणना हाल में मतों की गिनती की जाएगी। जिसके लिए 78 केंद्रीय सशस्त्र बलों की तैनाती स्थानीय पुलिस के साथ की गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

3 of 6
मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव परिणाम 2020 - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव मतगणना, क्या शिवराज का बचेगा ताज
मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना आज होने जा रही है। मतगणना सुबह आठ बजे से 19 जिला मुख्यालयों पर होगी। इन 28 सीटों के नतीजे से यह स्पष्ट हो जाएगा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार बरकरार रहेगी या नहीं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
नरेंद्र मोदी-शी जिनपिंग - फोटो : File Photo
एससीओ सम्मेलन आज
पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर महीनों से चल रहे तनाव के बीच पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक मंच पर होंगे। दोनों नेता रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अध्यक्षता में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्रध्यक्षों की बैठक में शिरकत करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : Amar Ujala
IPL 2020: खिताबी भिड़ंत में दिल्ली-मुंबई आमने-सामने
आईपीएल का 13वां सीजन अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। यूएई में खेली गई इस चर्चित टी-20 लीग का फाइनल आज दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का आमना-सामना होगा। पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली का सामना चार बार की चैंपियन मुंबई से होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज, होंगे कई फैसले
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे आयोजित होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कई अहम फैसले लेंगे। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते बैठक में स्कूलों को एक सप्ताह तक बंद करने का फैसला लिया जा सकता है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें