दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को मौसम ने एकबार फिर करवट ली और जमकर बारिश हुई। तेज हवा के साथ बारिश ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी है। मौसम विभाग की माने तो रातभर बारिश हो सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
प्री मानसून के बाद दिल्ली एनसीआर के लोगों को बारिश का इंतजार था। बता दें कि बीते बुधवार को प्री-मानसून की पहली बारिश हुई थी और उसके बाद से ही दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में भी जमकर बरसे बदरा
3 of 5
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी लगातार बारिश जारी है। पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों को छोड़कर प्रदेश के बाकी जिलों में चौबीस घंटे से बारिश जारी है। इससे पहले तेज हवा के कारण लोगों को रास्ते में चलने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
देश के 14 राज्यों में अलर्ट
4 of 5
बता दें कि मौसम विभाग की तरफ से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
कर्नाटक, गुजरात, उत्तराखंड, गोवा, पश्चिम बंगाल और बिहार सहित 14 राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही लोगों से सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है।