फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tina Dabi: शादी से पहले आईएएस टॉपर टीना डाबी ने शेयर की तस्वीर, ट्रोल्स से बचने के लिए मंगेतर ने ब्लॉक किया कमेंट

Sat, 09 Apr 2022 10:24 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (यूपीएससी) बैच 2015 की टॉपर रहीं आईएएस टीना डाबी अपनी दूसरी शादी को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। पहले पति अतहर खान से तलाक के सात महीने बाद टीना अब आईएएस प्रदीप गवांडे के साथ रिलेशनशिप में हैं। प्रदीप राजस्थान के पुरातत्व विभाग के डायरेक्टर हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
आईएएस टॉपर टीना डाबी और उनके मंगेतर प्रदीप। - फोटो : अमर उजाला
यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (यूपीएससी) बैच 2015 की टॉपर रहीं आईएएस टीना डाबी अपनी दूसरी शादी को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। पहले पति अतहर खान से तलाक के सात महीने बाद टीना अब आईएएस प्रदीप गवांडे के साथ रिलेशनशिप में हैं। प्रदीप राजस्थान के पुरातत्व विभाग के डायरेक्टर हैं। 

टीना डाबी और प्रदीप की शादी 20 अप्रैल को होगी। 22 अप्रैल को जयपुर में ग्रैंड रिसेप्शन होगा। एक इंटरव्यू में टीना ने प्रदीप के बारे में बताया था। कहा था कि वे मेरी तरह एससी कम्युनिटी से हैं। यही नहीं, प्रदीप की तरह मेरी मां भी मराठी हैं। मेरी मां और वे एक ही सब जाति से हैं। दोनों के शादी का कार्ड भी अब सामने आ चुका है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
टीना डाबी और प्रदीप गवांडे, आईएएस अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया
टीना ने तस्वीर शेयर कर किया था खुलासा
प्रदीप के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर टीना ने ही खुलासा किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्रदीप के साथ फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। टीना ने बाद में अपनी लव स्टोरी का भी खुलासा किया। उधर, प्रदीप ने अब टीना के साथ एक क्लोज फोटो शेयर की है। हालांकि, प्रदीप ने इसका कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है। 
विज्ञापन

3 of 8
शादी के समय टीना डाबी और अतहर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
टीना की पहली शादी थी चर्चा में
टीना डाबी की पहली शादी अतहर आमिर खान से हुई थी। अतहर भी 2015 यूपीएससी बैच के सेकंड टॉपर रहे। अतहर मूल रूप से कश्मीर के अनंतनाग के रहने वाले हैं। उन्होंने आईआईटी मंडी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी। 

दोनों की मुलाकात मसूरी में पहली बार हुई जब दोनों आईएएस की ट्रेनिंग लेने पहुंचे। एक इंटरव्यू में टीना ने बताया था कि पहली ही नजर में उन्हें अतहर से प्यार हो गया था। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद 2018 में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, ये शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली। 

4 of 8
टीना डाबी और प्रदीप गवांडे - फोटो : सोशल मीडिया
अब दूसरी लव स्टोरी जारी
टीना डाबी ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि पहले उनकी और प्रदीप की पहले दोस्ती हुई। उसके बाद दोनों करीब आ गए। ये सब कोविड की दूसरी लहर के दौरान हुआ। उस वक्त दोनों राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग में एक साथ काम कर रहे थे। साथ काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और दोस्ती प्यार में बदल गई। 
विज्ञापन

5 of 8
टीना डाबी और प्रदीप - फोटो : अमर उजाला
मुलाकात का दौर बढ़ा और फिर प्यार
दोनों के बीच मुलाकातों का दौर बढ़ने लगा लगा और फिर जयपुर में लंच भी साथ करने लगे। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के बारे में काफी कुछ जाना-पहचाना और फिर बात शादी तक आ पहुंची। प्रदीप टीना से 13 साल बड़े हैं। इस पर भी टीना ने जवाब दिया। कहा कि उम्र के आधार पर रिश्ते तय नहीं होते। आपसी समझ, प्यार और कंपैटिबिलिटी बेहद जरूरी है। टीना ने बताया कि पहले प्रदीप ने ही उन्हें प्रपोज किया था। 
विज्ञापन

6 of 8
आईएएस टीना डाबी और प्रदीप गवांडे। - फोटो : अमर उजाला
प्रदीप ने शेयर की रोमांटिक फोटो
अब मंगेतर प्रदीप भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीना के साथ एक के बाद एक कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने टीना के साथ एक क्लोज फोटो शेयर की है। इस फोटो में टीना अपने मंगेतर यानी प्रदीप के गालों को प्यार से पिंच करते नजर आ रहीं हैं। ट्रोलर्स के डर से प्रदीप ने कमेंट सेक्शन को ऑफ कर दिया है। मतलब कोई इस तस्वीर पर कमेंट नहीं कर सकता है। 
विज्ञापन

7 of 8
जीजा प्रदीप और बहन टीना के साथ रिया डाबी। - फोटो : अमर उजाला
जीजा के साथ घूमने नजर आईं रिया
रिया डाबी ने भी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें वह अपनी बहन टीना और जीजा प्रदीप गवांडे के साथ नजर आ रहीं हैं। तीनों मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर सैर कर रहे हैं। रिया ने इस तस्वीर के साथ 'हैप्पी मेमोरी' लिखा है। रिया ने यूपीएससी में 15वीं रैंक हासिल की थी। 
विज्ञापन

8 of 8
टीना डाबी
टीना ने इंस्टाग्राम पर भी लिखी थी दिल की बात
टीना ने प्रदीप के साथ रिलेशनशिप को लेकर एक इंस्टाग्राम पोस्ट में यूजर्स के कमेंट का जवाब भी दिया। लिखा, 'हाय, ऑल... उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। शुभेच्छाओं के लिए मैं तहे दिल से आप सभी का शुक्रिया करना चाहती हूं। अब हम एक खुशहाल भविष्य की तरफ बढ़ रहे हैं। साथ ही ट्रोलर्स के बिना तर्क और इम्मेच्योर वाले कमेंट्स का भी मनोरंजन कर रहे हैं। ये हंसी की बात है कि किस तरह से वह अपने बीमार विचार को हमारे बीच ला रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें