रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध ने खतरनाक मोड़ ले लिया है। रूस के हमले में यूक्रेन को भारी नुकसान हो रहा है। यूक्रेन की मदद कर रहे पश्चिमी देश रूस के खिलाफ सेना उतारने से कतरा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाने के एलान किए हैं, लेकिन उन्होंने कहा है कि यूक्रेन में अमेरिका अपनी सेना नहीं उतारेगा। 30 देशों वाला समूह नाटो भी रूस को सीधे तौर पर हमले की धमकी नहीं दे रहा है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने चेतावनी दी है कि अगर किसी भी देश ने दखल देने की और हमारे देश के लिए खतरा पैदा करने की कोशिश की, तो रूस की इस पर तुरंत प्रक्रिया होगी। ऐसे परिणाम देखने को मिल सकते हैं जो इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किया गया होगा। रूस के पास ऐसे विनाशक हथियार हैं जिनसे नाटो और अमेरिका भी खौफ खाते हैं। तो आइए जानते हैं रूस के पांच खतरनाक हथियारों के बारे में...