श्रीनगर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के कमिश्नर व यूपीएससी टॉपर टीना डाबी के पूर्व पति IAS अतहर आमिर खान ने दूसरी बार शादी रचा ली है। इस बार उन्होंने डॉ. मेहरीन काजी को अपनी दुल्हनिया बनाया है। मेहरीन कश्मीर की ही रहने वाली हैं और पेशे से एक डॉक्टर हैं। दोनों की शादी का वीडियो भी सामने आया है। अतहर ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर किया है, जिसके बाद लोग उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।