दिल्ली भाजपा
- फोटो : PTI
दिल्ली में भाजपा के सत्ता में काबिज होने के बाद पहली होली के दौरान भाजपा कार्यालय में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस बीच केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी होली खेली। उन्होंने कहा, 'होली की सभी देशवासियों को हमारी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। होली में कई रंगों का मिलन एक साथ होता है। यह एक तरीके से हमें एकता का संदेश देता है। अभी-अभी महाकुंभ का भी समापन हुआ वह भी हमें एकता का संदेश देता है। सारा देश, सारा समाज, सारा विश्व मंगलमय रहे, प्रगति करे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है और हम विकसित भारत की ओर चल रहे हैं। इस होली के दिन 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' इस संदेश को हम अपने साथ जोड़ते हुए सभी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं भी देते हैं और समाज, देश और विश्व मंगलमय हो इसकी कामना भी करते हूं।