देश में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस साल तिथि और मुहुर्त को लेकर हुए असमंजस की वजह से दो दिन रंगों का त्योहार मनाया जा रहा है। कई जगह होलिका दहन कल यानी सोमवार को किया गया तो कहीं मंगलवार को होलिका दहन किया गया। ऐसे देश में कई इलाकों में आज से ही रंगों का त्योहार शुरू हो गया। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से लेकर बॉलीवुड सितारों तक रंगों का खुमार सिर चढ़कर बोला। सभी ने धूमधाम के साथ होली का त्योहार मनाया। आइए देखते हैं तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 9
एकनाथ शिंदे ने खेली होली
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे में अपने परिवार और समर्थकों के साथ होली मनाई। उन्होंने कहा कि मैं सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। सभी के जीवन में विविध रंगों की बरसात होती रहे। बहुत खुशी की बात है कि सब पर्यावरण पूरक होली मना रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 9
होलिका दहन
- फोटो : ANI
इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को होलिका दहन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने होलिका में आग भी लगाई। मुंबई में मुख्यमंत्री आवास पर होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
4 of 9
होली क जश्न
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र में होली के जश्न के दौरान लोग रंगों में सराबोर नजर आए। छात्र-छात्राएं सभी ने हर्षोंल्लास के साथ रंगों के त्योहार में हिस्सा लिया और एक-दूसरे के साथ रंग खेला।
विज्ञापन
5 of 9
देवेंद्र फडणवीस ने खेली होली।
- फोटो : ANI
मुंबई में मंगलवार को होली के मौके पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य। सभी पिचकारी में रंग भरकर एक-दूसरे को रंगों से नहला दिया। राजनीतिक दिग्गजों पर होली का रंग सिर चढ़कर बोला। सभी धूमधाम से होली का जश्न मनाया।
विज्ञापन
6 of 9
होली के दौरान देवेंद्र फडणवीस और मनोज तिवारी
- फोटो : ANI
मुंबई में मंगलवार को होली के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में देवेंद्र फडणवीस को गुलाल लगाते भाजपा नेता और सांसद मनोज तिवारी।
विज्ञापन
7 of 9
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन।
- फोटो : ANI
बॉलीवुड अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ मंगलवार को मुंबई में होली सेलिब्रेशन के दौरान।
8 of 9
होली का जश्न
- फोटो : ANI
मुंबई में होली समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बढ़ चढ़कर लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें सिनेमा से जुड़े लोगों ने भी शिरकत की।