हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 6
गुजरात के चार शहरों में कर्फ्यू
- फोटो : पीटीआई
कोरोना की तेज रफ्तार: आज से गुजरात के 20 शहरों में रात्रि कर्फ्यू
कोरोना वायरस की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। महाराष्ट्र में हालात लगातार गंभीर हो रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली, पंजाब, गुजरात जैसे राज्यों में भी कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। कई राज्यों ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। राजधानी दिल्ली में 30 अप्रैल तक रात्रि कर्फ्यू लागू हो चुका है वहीं गुजरात के 20 शहरों में आज से रात्रि कर्फ्यू लागू हो रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
पीएम मोदी आज करेंगे छात्रों से 'परीक्षा पे चर्चा'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार शाम सात बजे 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के तहत वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से दुनिया भर के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, 'एक नया प्रारूप, विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला पर कई दिलचस्प प्रश्न और हमारे बहादुर योद्धाओं, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ एक यादगार चर्चा... । सात अप्रैल को शाम सात बजे देखिए 'परीक्षा पे चर्चा'।' यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 6
पंजाब से बांदा जेल पहुंचा मुख्तार अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
बांदा जेल में बाहुबली मुख्तार : आखिरकार...900 किमी का सफर तय करके जिला कारागार पहुंची यूपी पुलिस
पंजाब की रोपड़ जेल से मुख्तार अंसारी के लेने गई यूपी पुलिस की टीम आखिरकार 900 किमी का सफर तय करके बुधवार तड़के 4.30 बजे बांदा जेल पहुंच गई। यहां मुख्तार को 15 नंबर की बैरक में रखा जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 6
मौसम का हाल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
मौसम का हाल : आज बादल छाए रहने के आसार, गिरेगा पारा
दिल्ली के मौसम में लगातार उतार - चढ़ाव हो रहा है। बुधवार को बादल छाए रहने के साथ ही दिन और रात के तापमान में आंशिक रूप से कमी आने की संभावना है। एक दिन के राहत के बाद फिर सूरज की तपिश झेलनी पड़ सकती है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
एकादशी 2021: आज मनाई जाएगी पापमोचनी एकादशी, सभी पापों का होगा नाश
चैत्र मास की एकादशी को पापमोचिनी एकादशी कहते हैं। इस बार पापमोचिनी एकादशी का व्रत सात अप्रैल को रखा जाएगा। मान्यता है कि पापमोचिनी एकादशी व्रत के प्रभाव से व्रतियों के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है। यहां पढ़ें पूरी खबर...