फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 जुलाई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sat, 31 Jul 2021 07:05 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Big News - फोटो : AMAR UJALA
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
भारत और चीन की सेना - फोटो : Indian Army

भारत-चीन विवाद: 12वें दौर की कोर कमांडर स्तरीय वार्ता आज, गोगरा और हॉट स्प्रिंग पर ठोस नतीजे की उम्मीद
भारत और चीन के बीच लंबे समय से चल रहे सीमा विवाद को सुलझाने के लिए सैन्य और राजनयिक स्तर की वार्ताओं का दौर जारी है। वहीं, शुक्रवार को भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि दोनों देशों के बीच 12वें दौर की कोर कमांडर स्तर की वार्ता कल सुबह करीब 10.30 बजे वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के चीनी हिस्से के मोल्डो में होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 6
यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 2021 रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

यूपी बोर्ड रिजल्ट : आज आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, सबसे पहले amarujala.com पर देखें परिणाम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2021 का परिणाम शनिवार को घोषित किया जाएगा। परिषद ने गाइडलाइन के अनुसार नतीजों को अंतिम रूप दे दिया है। परिणाम परिषद की वेबसाइट पर आज तीन बजकर तीस मिनट पर जारी किया जाएगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
पीवी सिंधु - फोटो : PTI
Tokyo Olympics: पदक से एक जीत दूर सिंधु, अतानु-पंघाल पर भी होगी नजर, ऐसा रहेगा नौवें दिन का शेड्यूल
भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में दूसरे पदक की उम्मीद बढ़ गई है। आठवें दिन देश के कई खिलाड़ियों ने अगले दौर में प्रवेश किया और पदक की उम्मीदें जगाई। अब नौवें दिन यानी शनिवार को कई अहम मुकाबले होने हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
बाढ़ की स्थितियां... - फोटो : अमर उजाला
आशंका : दिल्ली में बाढ़ के हालात, यमुना नदी ने पार किया खतरे का निशान  
दिल्ली में शुक्रवार को यमुना में जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। इससे निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका जताई जा रही है। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उत्तराखंड स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
Uttarakhand Board Result 2021: आज इस समय जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल आज सुबह 11 बजे जारी होगा। परीक्षाफल शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय  बोर्ड ऑफिस में घोषित करेंगे। कोविड को देखते हुए इस वर्ष परीक्षा के बजाय विद्यार्थियों को प्रमोट किया गया है।
यहां पढ़ेें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें