फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 जुलाई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Fri, 23 Jul 2021 06:33 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : twitter@Tokyo2020

Tokyo Olympics: आज से शुरू होगा 'खेलों का महाकुंभ', कब-कहां और कैसे देखें उद्घाटन समारोह की LIVE स्ट्रीमिंग
खेलों का महाकुंभ कहे जाने वाले ओलंपिक का शुभारंभ आज से होने जा रहा है। कोरोना महामारी की वजह से एक साल तक स्थगित रहने के बाद अब इसका आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए दुनियाभर के 11 हजार से अधिक खिलाड़ी जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच चुके हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 6
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

CM Yogi Adityanath Visit: तीन दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, यहां देखें पूरा शेड्यूल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। वह यहां सैनिक स्कूल की आधारशिला रखने के साथ ही शनिवार को गुरु पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद भी देंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
किसान संसद में टिकैत... - फोटो : अमर उजाला

टिकैत ने कहा- मानसून सत्र तक चलेगी किसान संसद, कृषि कानून रद्द होने तक चलेगा आंदोलन
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक संसद का मानसून सत्र चलेगा, तभी तक किसानों की संसद भी बाहर चलेगी। किसान तभी वापस जाएंगे, जब कृषि कानूनों को रद्द किया जाएगा। टिकैत ने कहा कि अब सरकार की मर्जी है, वह जब चाहे बातचीत शुरू कर सकती है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 6
कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : Agency (File Photo)
सिद्धू आज संभालेंगे कार्यभार : नवजोत ने नहीं मांगी माफी फिर भी मान गए कैप्टन, समारोह में करेंगे शिरकत
सारे मनमुटाव को नजरअंदाज करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस के नए प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के पदभार ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पर सहमति जता दी है। यह समारोह शुक्रवार को होगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा: आज से खुलेंगे छठवीं से आठवीं कक्षा के स्कूल, साइकिल से आने और घर से पानी लाने का निर्देश
9वीं से 12वीं के स्कूल खोलने के बाद हरियाणा में शुक्रवार को 6 से 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलेंगे। इसके लिए स्कूलों ने पूरी तैयारी कर ली है। हालांकि, इस दौरान कोविड नियमों का पालन करना होगा और रोस्टर के हिसाब से 50 प्रतिशत तक ही विद्यार्थी आ सकेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें