फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 अप्रैल : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Fri, 02 Apr 2021 06:35 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
कोरोना की दूसरी लहर बनी जानलेवा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
दूसरी लहर बनी जानलेवा: पांच दिसंबर के बाद पहली बार एक दिन में सबसे अधिक मरीजों की मौत
देश में कोरोना की दूसरी लहर अब जानलेवा बन चुकी है। पिछले एक दिन में 459 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। वहीं छह महीने में पहली बार 72 हजार से ज्यादा नए मामले भी मिले हैं। गुरुवार को 172 दिन बाद पहली बार रिकॉर्ड 72 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस दर्ज किए गए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
file pic - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुठभेड़ पुलवामा के काकापोरा इलाके में शुरू हुई है। पुलिस और सुरक्षा बल जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
दिन में उड़ती धूल... - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली का मौसम : आंधी ने किया परेशान, आज से बढ़ेगा तापमान
राजस्थान से चल रही धूल भरी आंधी का दौर राजधानी में अब थमने की ओर है। शुक्रवार को हवा की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। इसके बाद लगातार पारा चढ़ेगा और दिन के साथ सुबह भी गर्म होगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 6
कुंभ के लिए बस - फोटो : अमर उजाला
महाकुंभ 2021:  शाही स्नान में जाएंगी रोडवेज की 500 बसें, अलग-अलग राज्यों के लिए विशेष सेवा
हरिद्वार कुंभ मेले में विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज 500 बसें चलाएगा। इसका आदेश परिवहन निगम को मिल चुका है। सभी फिट बसों को कुंभ के लिए तैयार किया जा रहा है। यह बसें आठ से 15 अप्रैल के बीच होने वाले शाही स्नान में लगाई जाएंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
झंडे जी - फोटो : अमर उजाला
देहरादून: कोरोना संकट के बीच ऐतिहासिक झंडेजी का भव्य आरोहण आज, इस बार दो दिन ही चलेगा मेला
देहरादून में प्रेम, सद्भावना और आस्था के प्रतीक श्री झंडेजी का शुक्रवार को भव्य आरोहण किया जाएगा। इसके साथ ही झंडेजी मेला शुरू होगा। कोरोना संक्रमण के चलते इस बाद श्री दरबार साहिब और श्री झंडेजी मेला प्रबंधन कमेटी ने मेला दो दिन तक ही सीमित रखना तय किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें