हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : PTI
कैबिनेट विस्तार: केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें, बैठक आज
फेरबदल की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल और आर्थिक मामलों पर बनी मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक बुधवार को होगी। दरअसल, इन अटकलों को हवा तब मिली, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच कई मुलाकातें हुईं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 6
ram mandir
- फोटो : social media
जमीन विवाद: राम मंदिर ट्रस्ट ने सरकार व संघ को सौंपी रिपोर्ट, आरोपों को बताया सियासी
जमीन खरीद में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे राम मंदिर ट्रस्ट ने मंगलवार को इससे संबंधित रिपोर्ट केंद्र सरकार व आरएसएस को सौंप दी। गौरतलब है कि सपा और आप के आरोपों के बाद केंद्र सरकार ने जमीन खरीद मामले में ट्रस्ट से रिपोर्ट मांगी थी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 6
प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब
डिजिटल स्टार्टअप आयोजन: मोदी आज करेंगे वीवा टेक के पांचवें संस्करण को संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को यूरोप के बड़े डिजिटल स्टार्टअप आयोजन वीवा टेक के पांचवें संस्करण को संबोधित करेंगे। उन्हें गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर उद्घाटन भाषण देने के लिए आमंत्रित किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 6
पूर्वी लद्दाख
- फोटो : ANI
गलवां संघर्ष: लद्दाख से अरुणाचल तक बदली सैन्य तैनाती, एक साल बाद भी तनाव बरकरार
पिछले साल 15-16 जून की रात पूर्वी लद्दाख के गलवां में भारतीय सेना और चीन की पिपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के बीच हुई हिंसक झड़प ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सैन्य तैनाती के पूरे आयाम को बदल दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
केंद्र सरकार: सोने पर अनिवार्य हॉलमार्किंग की व्यवस्था आज से , 256 जिलों से शुरुआत
केंद्र ने मंगलवार को कहा कि स्वर्ण आभूषणों और कलाकृतियों पर अनिवार्य रूप से हॉलमार्किंग की व्यवस्था 16 जून से प्रभाव आ जाएगी। इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा और शुरू में 256 जिलों में इसे क्रियान्वित किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...