फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 फरवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sat, 12 Feb 2022 06:45 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
यूपी चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

UP Assembly Election 2022: आज थम जाएगा दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार, दिग्गजों ने झोंकी ताकत, 14 फरवरी को वोटिंग
पहले चरण का चुनाव निपटने के बाद अब सभी पार्टियों के दिग्गजों ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए ताकत झोंक दी है। सत्तारूढ़ भाजपा समेत सभी दलों के नेताओं ने दूसरे चरण में अपने  उम्मीदवारों का माहौल बनाने के लिए पूरा दम लगा दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 6
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

Uttarakhand Assembly Election 2022 : प्रदेश में आज थम जाएगा प्रचार का शोर...दिग्गज लगाएंगे जोर
उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के गठन के लिए 14 फरवरी को होने जा रहे मतदान से पूर्व शनिवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। आखिरी दिन तमाम राजनीतिक पार्टियां प्रचार में जोर लगाएंगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बसपा प्रमुख मायावती - फोटो : फाइल

UP Assembly Election 2022 : सपा के गढ़ में आज प्रधानमंत्री मोदी और माया की हुंकार 
सपा के गढ़ कहे जाने वाले जिलों में आज पीएम मोदी और बसपा सुप्रीमो मायावती की हुंकार सुनने को मिलेगी। भाजपा यहां की सभी सीटों पर कमल खिलाने को बेताब है, जबकि मायावती हाथी की सुस्त चाल को गति देने की कोशिश में हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 6
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : twitter.com/DrSJaishankar

भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी: 12वें फ्रेमवर्क डायलॉग की आज सह-अध्यक्षता करेंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि रक्षा और सुरक्षा भारत तथा ऑस्ट्रेलिया के बीच साझेदारी के प्रमुख स्तंभ हैं। ऑस्ट्रेलिया में विदेश मंत्री के बतौर अपने पहले दौरे पर पहले दिन जयशंकर ने दिन की शुरुआत ऑस्ट्रेलियाई रक्षामंत्री पीटर डटन से मुलाकात के साथ की। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भाजपाः बृजेश सिंह, सपाः कार्तिकेय, बसपाः राजिंदर सिंह, कांग्रेसः राहत खलील, एआईएमआईएमः उमर मदनी। - फोटो : amar ujala

UP Election 2022: देवबंद के सियासी संदेश पर सभी की नजर, मुस्लिमों का रुख तय करेगा जीत-हार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की देवबंद विधानसभा सीट पर सबकी निगाहें हैं। मुस्लिम दीनी इदारे दारुल उलूम और सिद्धपीठ त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर से देवबंद की देश-दुनिया में अलग पहचान है। यहां से निकला सियासी संदेश अन्य चरणों के चुनाव में भी अहम होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें