कौन हैं चीन में मिले रहस्यमयी टेराकोटा योद्धा
- फोटो : Pixabay
जानिए क्या हैं टेराकोटा योद्धा
चीन के पहले शासक किन शी हुआंग की कब्र की रक्षा के लिए टेराकोटा योद्धाओं को बनाया गया था। पुरातत्वविदों का मानना है कि शी हुआंग की कब्र के एक मील के अंदर तीन गड्ढों में 8000 टेराकोटा योद्धाओं को बनाया गया है। अभी तक 2000 टेराकोटा योद्धाओं को खोजा गया है जिनके पास तीर कमान, भाले, तलवार जैसे हथियार हैं। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि सभी सैनिकों के रैंक और शक्ल अलग-अलग नजर आती है। सरकारी कर्मचारियों ने इन मूर्तियों को स्थानीय चीजों से बनाया है। टेराकोटा योद्धाओं के सिर से लेकर पैर तक अलग-अलग बनाए गए और आग में तपाने के बाद इनको जोड़ दिया गया।