फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 जुलाई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Thu, 01 Jul 2021 06:49 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस: आज चिकित्सा बिरादरी को संबोधित करेंगे पीएम मोदी    
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के मौके पर देश के चिकित्सा जगत के लोगों को संबोधित करेंगे। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया, भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 6
भारतीय रेल - फोटो : twitter

दिल्ली : आज से लोकल ट्रेन भी दौड़ेंगी पटरी पर, एनसीआर के कामकाजी लोगों को मिलेगी राहत
यात्रियों की राह आसान करने के लिए बृहस्पतिवार को कई ट्रेनें पटरी पर दौडे़ंगी। रेलवे आरक्षित ट्रेन के साथ कई अनारक्षित मेल व एक्सप्रेस ट्रेन भी बहाल करने जा रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
प्राथमिक विद्यालय - फोटो : अमर उजाला

यूपी : आज से शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए खुलेंगे माध्यमिक व परिषदीय स्कूल, पर चलती रहेंगी ऑनलाइन क्लास
प्रदेश में कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों को एक जुलाई से शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए खोला जाएगा। स्कूलों में प्रशासनिक कार्य होंगे, लेकिन शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी। पर, विद्यार्थियों को ऑनलाइन क्लास और ई पाठशाला के जरिये पढ़ाया जाएगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

Rule Changes from 1st July: जरूरी खबर: ATM और चेक से लेकर गैस सिलिंडर तक, आज से बदलेंगे ये 10 नियम
एक जुलाई 2021 यानी आज से भारत में 10 बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा। एक ओर जहां इन नए नियमों से आपको राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर अगर आपने कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा, तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनलॉक - फोटो : amar ujala

अनलॉक: झारखंड में आज से दुकानों, रेस्तरां को रात्रि आठ बजे तक खुलने की छूट
झारखंड में कोविड-19 के तेजी से कम होते मामलों के बीच राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के नाम से लागू लॉकडाउन में छूट देते हुए एक जुलाई से रविवार को छोड़कर सभी दुकानों को रात्रि आठ बजे तक खोलने की अनुमति दे दी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें