फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

06 अक्तूबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Wed, 06 Oct 2021 07:05 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
राहुल गांधी - फोटो : ANI
दिल्ली: राहुल गांधी आज लखीमपुर खीरी जाने की तैयारी में, योगी सरकार ने नहीं दी इजाजत
लखीमपुर खीरी को लेकर सियासत का दौर लगातार जारी है और तमाम नेता यहां पहुंचने की होड़ में हैं। अब राहुल गांधी कल यहां पहुंचने की तैयारी में हैं। कांग्रेस ने योगी सरकार से राहुल के लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति मांगी थी। अब जानकारी मिल रही है कि राज्य सरकार ने राहुल गांधी और उनके साथ प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
किसानों को रौंदती थार कार - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी: ठंडे होते मामले में दो वायरल वीडियो से फिर उबाल
तिकुनिया बवाल के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ठंडे होते मामले में फिर उबाल आ गया है। पहले वीडियो में पीछे से आई थार ने पहले तो किसानों को टक्कर मारी और फिर दूसरी कार उन्हें रौंदती चली गई। इस दौरान कुछ किसान कार की टक्कर से हवा में उछलते दिख रहे हैं। दूसरे वीडियो में थार से लोग उतरकर भाग रहे हैं और उसके पहिये के नीचे एक किसान दबा हुआ है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
बहराइच में किसान के परिजन से बात करते राकेश टकैत - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर बवाल : बहराइच के मृत किसान गुरुविंदर का दोबारा होगा पोस्टमार्टम, आज आएगी रिपोर्ट
लखीमपुर बवाल में बहराइच के मृत किसान गुरुविंदर सिंह के परिवार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल खड़ा करते हुए मंगलवार को अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। डीएम और एसपी ने परिवार से बात की, लेकिन वे नहीं माने। तब उन्होंने शासन के अफसरों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद लखनऊ से हेलीकॉप्टर से पीजीआई की पांच डॉक्टरों की एक टीम को दोबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया। देर रात दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बुधवार को रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
यहां पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

5 of 6
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी: एनसीबी ने कॉर्डेलिया क्रूज के सीईओ को भेजा समन, मांगा यात्रियों का ब्योरा
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई तट के जहाज से प्रतिबंधित नशीली दवाओं की जब्ती के सिलसिले में कॉर्डेलिया क्रूज के सीईओ को समन जारी किया है। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने मंगलवार को दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कवर्धा हिंसा - फोटो : social media
छत्तीसगढ़ : कवर्धा में रैली के दौरान हिंसा के बाद पूरे शहर में धारा 144 लागू, कुछ पुलिसकर्मी हुए जख्मी
छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में मंगलवार को दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा निकाली गई एक रैली के दौरान हिंसा भड़कने के बाद धारा 144 लागू कर कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस रैली में भाजपा सांसद भी शामिल थे। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें