फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

04 फरवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Fri, 04 Feb 2022 06:45 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 7
नर्सरी दाखिला - फोटो : अमर उजाला

Nursery Admission Delhi: आज जारी होगी पहली सूची, जानें लिस्ट में बच्चे का नाम न आने पर क्या करें अभिभावक
दिल्ली के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में 75 फीसदी ओपन सीटों (सामान्य) पर दाखिले के लिए पहली सूची व प्रतीक्षा सूची शुक्रवार को जारी होगी। स्कूल नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर भी इसे जारी किया जाएगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 7
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

UP Assembly Election 2022: गोरखपुर सदर सीट से योगी आदित्यनाथ आज करेंगे नामांकन
विधानसभा चुनाव 2022 के तहत गोरखपुर जिले में चार फरवरी से शुरू होने वाले नामांकन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नामांकन आज से शुरू है। पहले ही दिन भाजपा प्रत्याशी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नामांकन करने वाले हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 7
फिर सर्द हुआ मौसम - फोटो : amar ujala

दिल्ली में सर्दी : फिर टूटा रिकॉर्ड, 19 साल में सबसे ठंडा रहा बृहस्पतिवार, आज भी हो सकती है बारिश
उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण फरवरी के पहले सप्ताह में ही सर्दी ने नया रिकॉर्ड बनाया है। दिनभर बादल और कोहरा छाए रहने की वजह से अधिकतम पारा सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 14.4 पर पहुंच गया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 7
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

पंजाब: आज पठानकोट पहुंचेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सुजानपुर, होशियारपुर व गुरदासपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित
पंजाब के तीन सीमावर्ती जिलों में शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे। वह यहां भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह भरेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पठानकोट के अलावा गुरदासपुर और होशियारपुर में भाजपा प्रत्याशियों का हौसला भी बढ़ाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 7
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : ANI

दिल्ली: कमजोर वर्ग और वंचित समूहों के बच्चों के दाखिले के लिए हाईकोर्ट में जनहित याचिका, सुनावाई आज
उच्च न्यायालय में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और वंचित समूहों के बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलवाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Delhi Government Schools - फोटो : अमर उजाला

डीडीएमए की बैठक आज : दिल्ली में अगले सप्ताह से खुल सकते हैं स्कूल, हट सकता है रात्रि कर्फ्यू
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की शुक्रवार को होने वाली बैठक में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद पहले से लागू बंदिशों में छूट मिलने की संभावना है। बैठक में रात्रि कर्फ्यू हटाने व स्कूलों को खोलने का फैसला हो सकता है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें