साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा’ (Pushpa) के डायलॉग से लेकर गाने तक अभी भी ट्रेंड कर रहे हैं और लोग इनकी कॉपी भी कर खूब कर रहे हैं। फिल्म पुष्पा बीते साल दिसंबर के आखिरी में रिलीज हुई थी। इस फिल्म पर लोगों ने जमकर प्यार बरसाया है। एक शख्स इस फिल्म से इंस्पायर होकर लाल चंदन (Red Sandalwood) की तस्करी करने जा रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।
पुलिस ने लाल चंदन की तस्करी करने की कोशिश कर रहे यासीन इनायथुल्ला नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। कर्नाटक-आंध्र सीमा से महाराष्ट्र जाने वाले रास्ते में मयासीन इनायथुल्ला लाल चंदन की तस्करी करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सीमा पार पहुंचते ही महाराष्ट्र पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महाराष्ट्र के सांगली जिले में मेराज नगर के गांधी चौक से उसको पकड़ा है।