हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई
चुनाव 2022: आज देहरादून में पीएम मोदी, 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को जनसभा के जरिये उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव का आगाज करेंगे। मौसम की उलटबासी के बीच पार्टी ने रैली स्थल परेड मैदान में एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य बनाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 8
किसान नेता दर्शन पाल
- फोटो : एएनआई
किसान आंदोलन : सिंघू बॉर्डर पर मोर्चा की अहम बैठक आज, तय होगा आगे का रास्ता
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की एक अहम बैठक शनिवार को सिंघू सीमा पर होगी, जिसमें आंदोलन के भविष्य के बारे में फैसला लिया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 8
दिल्ली एनसीआर में मौसम
- फोटो : ani
दिल्ली का मौसम : आज घने कोहरे के आसार, यलो अलर्ट जारी, कल और परसों हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार से मौसम फिर करवट लेगा और दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं, शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए घने कोहरे की संभावना जताई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 8
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : अमर उजाला
अलर्ट : जम्मू-कश्मीर में आज से बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, तीन दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम
जम्मू-कश्मीर में आज से मौसम खराब हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने तीन दिन तक बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। पांच दिसंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 8
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
ओमिक्रॉन : पूरे अफ्रीका में तेजी से फैल रही महामारी, बीते एक सप्ताह में सौ फीसदी से ज्यादा बढ़ा संक्रमण
कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से मुकाबले में मदद के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का विशेषज्ञ दल दक्षिण अफ्रीका पहुंचा है। यह दल गौतेंग प्रांत में मामलों से निपटने के प्रयासों में मदद करेगा। ओमिक्रॉन करीब 30 देशों में फैल चुका है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 8
Fastag RFID CHIP
- फोटो : AmarUjala
No Entry : आरएफआईडी टैग के बगैर दिल्ली में प्रवेश नहीं, साल में चौथी बार लगाई शर्त
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने इस साल चौथी बार बिना आरएफआईडी (रेडियो फ्रिक्वैंसी आइडेंटीफिकेशन डिवाइस) टैग व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करने का आदेश शुक्रवार जारी किया है। तीन बार की नाकामी के बाद अब एमसीडी दावा कर रही है कि इस बार कोई ढील नहीं दी जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली में बढ़े कोरोना के मामले: दो महीने बाद राजधानी में मिले 54 संक्रमित, 48 घंटे बाद भी नहीं आई जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट
48 घंटे बाद भी दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट नहीं आई है। शुक्रवार को एक दिन में 54 लोग संक्रमित मिले हैं जो दो महीने बाद सबसे अधिक संख्या है। यहां पढ़ें पूरी खबर...