हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 6
नामांकन दाखिल करते सतीश महाना।
- फोटो : अमर उजाला
योगीराज 2.0: यूपी विधानसभा के अध्यक्ष होंगे सतीश महाना, आज लखनऊ में होगी औपचारिक घोषणा
भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सतीश महाना का निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया है। इसकी औपचारिक घोषणा मंगलवार को लखनऊ में होगी। महाना विधानसभा अध्यक्ष की आसंदी संभालने वाले कानपुर के दूसरे नेता होंगे। इससे पहले वर्ष 1990-91 में मुलायम सिंह यादव की सरकार में कानपुर के हरिकिशन श्रीवास्तव विधानसभा अध्यक्ष रहे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 6
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड विधानसभा का पहला सत्र आज से: राज्यपाल के अभिभाषण से होगा आगाज, सदन पटल पर लेखानुदान पेश करेंगे मुख्यमंत्री
उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का प्रथम सत्र आज मंगलवार से शुरू होगा। राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र का आगाज होगा। आज शाम को ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वित्तीय वर्ष 2022-23 का लेखानुदान सदन पटल पर रखेंगे। सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में एक दिन का एजेंडा तय किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 6
प्रमोद सावंत।
- फोटो : ANI
गोवा: पीएम मोदी की मौजूदगी में प्रमोद सावंत ने संभाला सीएम का पद, आज विश्वास मत करेंगे पेश
राज्यपाल पिल्लई ने 29 मार्च यानी आज से नई विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बुलाया है। सीएम प्रमोद सावंत को मंगलवार को विश्वासमत पेश करना होगा। इस सत्र में सदन के नए स्पीकर का भी चयन होगा। भाजपा ने जहां विधायक रमेश तावड़कर को अध्यक्ष पद के लिए नामित किया है वहीं विपक्ष ने कांग्रेस विधायक अलेक्सो सिकेरा को अध्यक्ष के लिए नामित किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 6
सुप्रीम कोर्ट का निर्देश।
- फोटो : सोशल मीडिया
सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: आम्रपाली की रुकी परियोजनाएं पूरी करने के लिए बैंक आज देंगे 1500 करोड़
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आम्रपाली समूह की रुकी हुई परियोजनाओं का निर्माण पूरा करने के लिए सात बैंकों के समूह को मंगलवार यानी 29 मार्च तक 1500 करोड़ रुपये देने का निर्देश दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
नौसेना की ताकत बढ़ेगी: आज पी-8आई विमानों की दूसरी स्क्वाड्रन को मोर्चे पर करेगी तैनात, जानें इसकी खासियत
चार पी-8आई विमानों वाली अपनी दूसरी एयर स्क्वाड्रन को नौसेना मंगलवार को मोर्चे पर तैनात करेगी। इसके साथ ही हिंद महासागर क्षेत्र में नौसेना की टोही क्षमता में जबरदस्त इजाफा होगा। पी-8आई विमान लंबी दूरी वाले समुद्री टोही विमान हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...