फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बरसात में डूबता रहा शहर, ऐसे रेंगती रही जिंदगी

Thu, 26 Jul 2018 04:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 16
Rain
गुरुवार की सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने दिल्ली समेत पूरे एनसीआर का हाल बेहाल कर दिया है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और जब ये बरसे तो खूब बरसे। इस मूसलाधार बारिश से गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली के कई इलाकों में सड़कों पर लबालब पानी भर गया, जिससे लंबा जाम भी लग गया।
विज्ञापन

2 of 16
rain
भारी बारिश की वजह से ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में दो मंजिला इमारत अचानक जमींदोज हो गई। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। वहीं, गाजियाबाद के वसुंधरा में भी कुछ ऐसा ही हाल है। यहां भी सड़क के पास की जमीन अचानक धंस गई। ऐहतियातन आसपास के 60 फ्लैट्स को खाली करा दिया गया है ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। 
विज्ञापन

3 of 16
rain
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के सफदरजंग में सुबह 8.30 बजे तक 4.6 मि.मी. जबकि पालम में 9.3 मि.मी. बारिश दर्ज की गई। वहीं, पूरी दिल्ली की बात करें तो सुबह 8.30 बजे तक 8 मि.मी. बारिश दर्ज की गई। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।  
 

4 of 16
Rain
बारिश की वजह से दिल्ली के जगतपुरी, सराय काले खां, निजामुद्दीन, बदरपुर, आश्रम, मायापुरी चौक, द्वारका मोड़, मिंटो रोड, गीता कॉलोनी और पुश्ता रोड पर भारी जलजमाव हो गया है। 
विज्ञापन

5 of 16
Rain
अभी हाल ही में निर्मित गाजियाबाद का राज नगर एक्सटेंशन एलिवेटेड रोड पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। नोएडा के सेक्टर-18, सेक्टर-119 में भी सड़कों पर जलभराव देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन

6 of 16
Rain
बारिश के बाद ओल्ड फरीदाबाद का हाल सबसे बुरा है। यहां अंडरपास लगभग पूरी तरह से डूब चुका है, जबकि दिल्ली के विवेक विहार अंडरपास और सीमापुरी अंडरपास में भी भारी जलजमाव हो गया है।
विज्ञापन

7 of 16
Rain
हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हिमाचल के मंडी जिले में भारी बारिश की वजह से सड़कों पर पानी जमा हो गया है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी भारी बारिश हुई है। 

8 of 16
Rain
इससे पहले मौसम विभाग ने आशंका जताई थी कि दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और उत्तरखंड समेत उत्तर भारत में तेज बारिश हो सकती है। वहीं, मध्यप्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई थी। 

9 of 16
rain
इसके अलावा सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, जम्मू-कश्मीर, गोवा और केरल का हाल भी बुरा है। यहां भी कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। महाराष्ट्र का हाल सबसे ज्यादा खराब है। मुंबई समेत कई इलाकों में भारी बारिश से जलजमाव हो गया है।

10 of 16
rain
मौसम विभाग के मुताबिक देश के कई राज्यों सहित दिल्ली एनसीआर में अभी और बारिश होने की संभावना है। 

11 of 16
Rain
दिल्ली में हुई बारिश से आज लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक तरफ जहां लोग दफ्तर लेट पहुंचे तो वहीं स्कूली बच्चों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

12 of 16
rain
भारी बारिश के चलते सड़कों पर लंबा जाम लग गया। कुछ लोग तो कई कई घंटे जाम में ही फंसे रहे। 

13 of 16
rain
सड़कों पर दूर-दूर तक सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा था। 
 

14 of 16
rain
बारिश इतनी तेज थी कि स्कूली बच्चे घर से निकलते ही भीग गए। बच्चों की वजह से परिजनों को भी मुश्किल का सामना करना पड़ा। 
 

15 of 16
Rain
कई वाहन भारी जलभराव से बीच सड़क पर ही बंद हो गए। इसकी वजह से भी लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। 
 
विज्ञापन

16 of 16
Rain
बारिश के कारण लगे जाम के चलते लोगों ने पैदल चलकर अपना रास्ता तय किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें