फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो पांच घटनाएं जब सच का साथ देने में जान गंवा बैठे लोग

Thu, 01 Jun 2017 04:32 PM IST
amarujala.com, Presented By: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
1 of 6
5 बड़ी घटनाएं:सच्चा होने से बुरे को दिक्कत नहीं, पर बुरे का विरोध किया तो खैर नहीं
मौजूदा समय में आप सही हैं या कोई सच्चाई के साथ जी रहा है, तो उससे देश-दुनिया वालों को कोई दिक्कत नहीं है। हां, अगर आपने किसी गलत का विरोध कर दिया, तो आपकी जान तक जा सकती है। गलत का विरोध करने के बाद आपकी जिंदगी बचेगी भी, इसकी कोई गारंटी नहीं। जानें, ऐसी ही घटनाओं के बारे में, जिसके बारे में सुनकर लोग सन्न रह गए...
पेशाब करने से मना करने पर दिल्ली में हत्या
दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने एक ई-रिक्शा चालक की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसने उन छात्रों से खुले में पेशाब करने से मना कर दिया था। रविंद्र नाम के रिक्शा चालक ने छात्रों से ये भी कहा था कि इस जगह से उनकी जिंदगी जुड़ी हुई है, उनका खाना-पीना-सोना होता है। पर गुरूर के नशे में चूर छात्रों ने उसे खत्म करके ही दम लिया। 
विज्ञापन

हैदराबाद में घर के बाहर शराब पीने से मना किया, तो कर दी गई हत्या

2 of 6
हैदराबाद में घर के बाहर शराब पीने से मना किया, तो कर दी गई हत्या
इसी साल की शुरुआत में जनवरी में एक 40 साल के मंसूर नाम के व्यक्ति की महज इसलिए हत्या कर दी गई, कि उसने अपने घर के बाहर लोगों से शराब पीने से मना किया था। मंसूर को मारने वाले आरोपियों में प्रमुख का नाम खालिद था। आरोपियों को मंसूर ने घर के बाहर शराब पीने से मना किया था। और दूसरे दिन उसे चाकुओं से गोद डाला गया।
विज्ञापन

मुंबई में महिला मित्र को ईव-टीजिंग से बचाने पर दो युवकों को मिली 'मौत की सजा'

3 of 6
मुंबई में महिला मित्र को ईव-टीजिंग से बचाने पर दो युवकों को मिली 'मौत की सजा'
मुंबई में कीनन और रेउबेन नाम के दो युवकों को अपनी ही दोस्त से छेड़खानी का विरोध करने पर मौत दे दी गई। मुंबई के अंबोली के रहने वाले दोनों युवकों को अक्टूबर 2011 में 4 लोगों ने मार डाला। पिछले साल 2016 में चारों आरोपियों को उम्र कैद की सजा मिली है।
 

पंजाब में हर्ष फायरिंग से रोकने पर युवक की हत्या

4 of 6
पंजाब में हर्ष फायरिंग से रोकने पर युवक की हत्या
हर्ष फायरिंग पर कानूनी तौर पर रोक है। पर एक शादी में हर्ष फायरिंग से रोकने पर सरपंच के प्राइवेट गार्ड ने 24 साल के युवक को गोली से उड़ा दिया। ये घटना जुलाई 2016 की है। सरकार ने भी खुशी के मौकों को मौत की चीत्कार में बदल देने वाले इस तरह की फायरिंग पर रोक लगाई हुई है, पर युवक को कानून का पालन कराने पर मौत की मजा तुरंत ही मुकर्रर कर दी गई।
 
विज्ञापन

पंजाब में ही अवैध शराब बेचने से रोकने पर हत्या

5 of 6
पंजाब में ही अवैध शराब बेचने से रोकने पर हत्या
पिछले साल नवंबर में एक 40 साल के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पंजाब में इस हत्या के पीछे शराब विक्रेता का नाम आया। इसकी वजह मृतक बेअंत सिंह का कानूनी तौर पर शराब बेचने को कहना था। ठेके पर उसने अवैध की जगह वैध शराब मांगी, इसी बात पर झगड़ा शुरु हुआ और उसकी जान ले ली गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में बच्चियों से छेड़खानी का विरोध करने पर शिक्षक की ही हत्या

6 of 6
छत्तीसगढ़ में बच्चियों से छेड़खानी का विरोध करने पर शिक्षक की ही हत्या
साल 2010 में माखन वर्मा नाम के शिक्षक की 3 लड़कों ने हत्या कर दी। माखन हाई स्कूल में शिक्षक थे, और उन्होंने बच्चियों से छेड़खानी करने वाले लड़कों के समूह को डपट दिया था। शिक्षक की हत्या 3 लड़कों के समूह ने की। ये तीनों लड़के मोटरसाइकिल पर आए और लड़कियों पर कमेंट करने लगे। इसका शिक्षक ने विरोध किया, तो तीनों लड़कों ने उसी जगह पीटपीटकर शिक्षक की जान ले ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें