फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

हाजी इरफान: एंबुलेंस से उतरकर बिना स्ट्रेचर के खुद गए इमरजेंसी तक

Fri, 11 Mar 2016 05:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजरिया/उझानी (बदायूं)

सार

  • सड़क हादसे में बिलारी के सपा विधायक समेत तीन की मौत।
  • बदायूं में मुजरिया-कछला रोड पर गुरुवार सुबह हुआ हादसा।
  • मंत्री शिवपाल के बेटे की शादी में शामिल होने जा रहे थे सैफई।
1 of 15
बदायूं जिला अस्पताल लाने के बाद हाजी इरफान को बरेली रेफर कर दिया गया - फोटो : अमर उजाला
मुजरिया-कछला रोड पर गुरुवार सुबह करीब सवा आठ बजे हुए एक हादसे में मुरादाबाद के बिलारी से समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी मोहम्मद इरफान, कार चालक फरजंद और सपा नेता कुंवरपाल यादव की मौत हो गई। विधायक के पुत्र फहीम और गनर ताहिर समेत चार लोगों की हालत गंभीर है। सभी लोग प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव की शादी में शामिल होने सैफई जा रहे थे।

हाजी इरफान: एंबुलेंस से उतरकर बिना स्ट्रेचर के खुद गए इमरजेंसी तक

2 of 15
खाई में पड़ी सपा विधायक हाजी इरफान की कार - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के बिलारी से सपा विधायक हाजी मोहम्मद इरफान (56) पुत्र मोहम्मद फहीम (32) बिलारी के सौरभ यादव (25), अमित यादव (56), चालक फरजंद (26), राहुल जैन (35), गनर ताहिर (38) और संभल के थाना चंदौसी के गांव केंचुरी निवासी सपा के पूर्व जिला सचिव कुंवरपाल यादव (32) के साथ शादी में शामिल होने के लिए फॉर्च्युनर कार से सैफई जा रहे थे।

हाजी इरफान: एंबुलेंस से उतरकर बिना स्ट्रेचर के खुद गए इमरजेंसी तक

3 of 15
जिला अस्पताल में भर्ती घायल सौरभ - फोटो : अमर उजाला
रास्ते में मुजरिया-कछला रोड पर गांव बिचौला के पास तेज रफ्तार फॉर्च्युनर का अगला पहिया पंक्चर हो गया। इससे कार अनियंत्रित हो गई और सड़क पर कई पलटे खाने के बाद पेड़ से टकरा गई।

हाजी इरफान: एंबुलेंस से उतरकर बिना स्ट्रेचर के खुद गए इमरजेंसी तक

4 of 15
जिला अस्पताल पहुंचे एसएसपी सौमित्र यादव - फोटो : अमर उजाला
हादसे में कुंवरपाल यादव और चालक फरजंद की मौके पर मौत हो गई। विधायक हाजी मोहम्मद इरफान और उनके पुत्र फहीम सहित सभी लोग गंभीर घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को बदायूं के जिला अस्पताल लाया गया।

हाजी इरफान: एंबुलेंस से उतरकर बिना स्ट्रेचर के खुद गए इमरजेंसी तक

5 of 15
जिला अस्पताल में भर्ती घायल सिपाही ताहिर हुसैन - फोटो : अमर उजाला
यहां से सभी को बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली के दीपमाला अस्पताल में इलाज के दौरान विधायक हाजी मोहम्मद इरफान ने भी दम तोड़ दिया। गनर ताहिर को मुरादाबाद के कॉस्मास हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हाजी इरफान: एंबुलेंस से उतरकर बिना स्ट्रेचर के खुद गए इमरजेंसी तक

6 of 15
जिला अस्पताल में सपा विधायक के पहुंचने के बाद लगी भीड़ और मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उनके बेटे फहीम समेत बाकी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। फरजंद और कुंवरपाल का पोस्टमार्टम बदायूं में कराया गया। विधायक का पोस्टमार्टम बरेली में कराने के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया।

हाजी इरफान: एंबुलेंस से उतरकर बिना स्ट्रेचर के खुद गए इमरजेंसी तक

7 of 15
खाई में पड़ी सपा विधायक हाजी इरफान की कार - फोटो : अमर उजाला
हादसे का शिकार विधायक हाजी मोहम्मद इरफान को बदायूं से बरेली जिस एंबुलेंस में लाया गया था, उसमें आक्सीजन सिलेंडर नहीं था। इतना ही नहीं उनके साथ किसी डाक्टर को न भेज कर दो ट्रेनी फार्मासिस्ट को भेजा गया। जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से यह व्यवस्था जब सत्तारूढ़ दल के विधायक के लिए थी तो समझा जा सकता है कि आम आदमी का इलाज यहां कैसे होता होगा।

हाजी इरफान: एंबुलेंस से उतरकर बिना स्ट्रेचर के खुद गए इमरजेंसी तक

8 of 15
कॉसमास अस्पताल में भर्ती ताहिर हुसैन - फोटो : अमर उजाला
हादसा गुरुवार सुबह करीब सवा आठ बजे हुआ। सभी घायल सवा नौ बजे तक जिला अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल प्रशासन को पता था कि इस हादसे में दो लोग जान गवां चुके हैं और सपा विधायक हाजी मोहम्मद इरफान और उनके बेटे फहीम समेत छह लोग घायल हुए हैं। इसके बावजूद यहां पहले से कोई अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की गई।

हाजी इरफान: एंबुलेंस से उतरकर बिना स्ट्रेचर के खुद गए इमरजेंसी तक

9 of 15
कॉसमास अस्पताल में भर्ती ताहिर हुसैन - फोटो : अमर उजाला
घायलों के अस्पताल पहुंचने के बाद अस्पताल प्रशासन का पूरा फोकस घायलों के उचित इलाज नहीं, सिर्फ उन्हें बरेली रेफर करने पर ही रहा। विधायक को जिस एंबुलेंस से भेजा गया, उसमें उनके साथ लाखन और अंसार नाम के दो ट्रेनी फार्मासिस्ट भेजे गए। अन्य घायलों के साथ भी गंभीरता नहीं दिखाई गई।

हाजी इरफान: एंबुलेंस से उतरकर बिना स्ट्रेचर के खुद गए इमरजेंसी तक

10 of 15
बिलारी (मुरादाबाद) नगर में विधायक हाजी मोहम्मद इरफान का शव पहुंचने पर रोते छोटे भाई हाजी उस्मान और अन्य समर्थक - फोटो : अमर उजाला
एंबुलेंस में पहले से ही ट्रेंड स्टाफ रहता है। इसके बाद भी दो फार्मासिस्ट भेजे गए। डॉक्टरों की पहले से अस्पताल में कमी है। इस वजह से किसी डॉक्टर को नहीं भेजा गया। मैंने पता किया है कि एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं था। अगर किसी स्तर पर लापरवाही हुई है, तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. शशि कुमार अग्निहोत्री, सीएमएस जिला अस्पताल

हाजी इरफान: एंबुलेंस से उतरकर बिना स्ट्रेचर के खुद गए इमरजेंसी तक

11 of 15
बिलारी विधायक के गाड़ी चालक फरजंद अली का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। एंबुलेंस से उतरने के बाद विधायक हाजी मोहम्मद इरफान और उनके गनर ताहिर खुद चलकर इमरजेंसी गए थे। इनको इमरजेंसी तक ले जाने के लिए स्ट्रेचर की भी जरूरत नहीं पड़ी।

हाजी इरफान: एंबुलेंस से उतरकर बिना स्ट्रेचर के खुद गए इमरजेंसी तक

12 of 15
बिलारी के सपा विधायक हाजी इरफान, जिनकी गुरुवार को दुर्घटना में मृत्यु हो गई - फोटो : अमर उजाला
विधायक और उनके गनर की हालत इतनी गंभीर नहीं दिख रही थी। हालांकि पट्टी होने के बाद दोनों को स्ट्रेचर से एबुंलेंस तक लाया गया। फिर भी दोनों पूर होश में थे। ऐसे में दोनों की इलाज के दौरान मौत जांच का विषय है।

हाजी इरफान: एंबुलेंस से उतरकर बिना स्ट्रेचर के खुद गए इमरजेंसी तक

13 of 15
सपा के पूर्व जिला महासचिव केपी यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एआरटीओ अमिताभ राय और परिवहन विभाग के आरआई चंपालाल ने घटना के बाद मौके पर पहुंच कर विधायक हाजी मोहम्मद इरफान की कार की तकनीकी जांच की। इसमें पता लगा है कि कार का पिछला बायां टायर फट गया था। इससे कार असंतुलित हो गई।

हाजी इरफान: एंबुलेंस से उतरकर बिना स्ट्रेचर के खुद गए इमरजेंसी तक

14 of 15
हाजी मोहम्मद इरफान का वर्ष 1985 का संबोधित करते हुए फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कार ने करीब 50 मीटर की दूरी तक कई पलटे खाए। इसके बाद पेड़ से टकरा गई। जांच के दौरान ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है कि हादसा किसी को बचाने के चक्कर में या फिर किसी वाहन की टक्कर से हुआ है। एआरटीओ ने बताया कि फिलहाल कार की तकनीकी जांच जारी है।
विज्ञापन

हाजी इरफान: एंबुलेंस से उतरकर बिना स्ट्रेचर के खुद गए इमरजेंसी तक

15 of 15
मोहम्मद इरफान की मौत पर रोती विधायक की बेटी को सांत्वना देते आजम खां - फोटो : अमर उजाला
घटना बेहद दुखद है। कार की तकनीकी जांच भी कराई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि कार की स्पीड काफी तेज थी। फिर भी हम सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल करा रहे हैं।
-मुन्ना लाल, एसपी देहात
Next
AU ऐप में पढ़ें