शिक्षक दिवस 2021: ऊंट गाड़ी पर बनी लाइब्रेरी
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश और पंजाब की तरह राजस्थान में भी दूरदराज के गांवों व ढाणियों में रहने वाले बच्चों को पढ़ाने के लिए अनूठी पहल की गई। दरअसल, यहां ऊंट गाड़ियों पर मोबाइल लाइब्रेरी शुरू की गई, जिसकी शुरुआत जोधपुर जिले के 30 गांवों में हुई। ऊंट गाड़ी पर बनी इस लाइब्रेरी में 1500 किताबें रखी गई हैं, जिनमें कहानियों और ड्राइंग की किताबें शामिल हैं। अहम बात यह है कि इन मोबाइल लाइब्रेरी की अलग-अलग थीम भी रखी गई हैं। यह लाइब्रेरी जगह-जगह घूमेगी और हर इलाके में जाएगी। जहां शिक्षक नहीं होते हैं, वहां अभिभावक किताबें पढ़कर बच्चों को समझाते हैं।