सांसद नवनीत राणा
- फोटो : Amar Ujala
सवाल: 14 मई की शाम को सीएम ठाकरे एक रैली कर रहे हैं इस पर आपका क्या कहना है?
जवाब: देखिए, सीएम आज ही एक टीजर में अपने कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं कि उन्हें वज्रमूठ दें ताकि वे विरोधियों के दांत तोड़ने के काम आएं। अगर उनमें इतनी हिम्मत हैं तो वे औरंगजेब की कब्र पर चादर चढ़ाने वालों के दांत तोड़कर दिखाएं।
सवाल: क्या आप सीएम ठाकरे के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगी?
जवाब: जी बिल्कुल, उद्धव ठाकरे प्रदेश की जिस भी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, वहां से मैं उनके खिलाफ चुनावी मैदान में उतरुंगी। अगर उनमें हिम्मत है तो वे आज की रैली में घोषणा करें कि वे कहां से चुनाव लड़ेंगे। मैं उन्हें अपने खिलाफ चुनाव लड़ने कि चुनौती देती हूं।
सवाल: उद्धव ठाकरे के बारे में क्या कहना चाहेंगी?
जवाब: उनके पिता बाला साहेब ने कभी चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन उन्होंने हमेशा शिवसैनिकों को आगे बढ़कर पद दिया। उद्धव को अगर पद का लालच है, तो वे चुनाव लड़ें और ये साफ करें कि कहां से लड़ेंगे। उनके खिलाफ मैं लडूंगी। महाराष्ट्र में रामभक्त और हनुमान भक्त इनके खिलाफ खड़े होंगे। बाला साहेब ने शिवसेना का निर्माण किया, लेकिन उद्धव ठाकरे ने इसे 'सुलेमान सेना' बना दिया।
सवाल: क्या राणा दंपति देश के सभी राज्यों और महाराष्ट्र के सभी जिलों में हनुमान चालीसा कोई आयोजन करने की योजना बना रहे हैं?
जवाब: फिलहाल तो इस बारे में विचार कर रहे हैं कि देश के सभी राज्यों के शहरों में हनुमान चालीसा का पाठ कैसे और किस स्तर पर किया जाए, लेकिन जो भी हमें बुलाएगा, हम राम और हनुमान भक्त होने के नाते जरूर जाएंगे और पाठ में शामिल होंगे। जहां तक महाराष्ट्र की बात है तो बिल्कुल हम राज्य के हर जिले में चालीस का पाठ करेंगे।