US
- फोटो : PTI
लालिया ने संवाददाताओं को बताया, 'मैं कनाडा के वीजा पर गया था। मैंने 5 दिसंबर, 2024 को नई दिल्ली से अपनी यात्रा शुरू की। अगले दिन अबू धाबी से मेरी कनेक्टिंग फ्लाइट थी, लेकिन मुझे उसमें चढ़ने की अनुमति नहीं दी गई, जिसके बाद मैं दिल्ली लौट आया और आठ दिनों तक वहीं रहा। फिर मुझे मिस्र के काहिरा के लिए एक फ्लाइट में बैठाया गया, जहां से मुझे स्पेन होते हुए कनाडा के मॉन्ट्रियल जाना था। चार दिनों तक स्पेन में रहने के बाद मुझे ग्वाटेमाला, फिर वहां से निकारागुआ, आगे होंडुरास और मैक्सिको और फिर अमेरिकी सीमा पर भेज दिया गया।'