एग्जिट पोल में जातीय समीकरण के बारे में भी बताया गया है। मसलन किस जाति और धर्म का वोट किस पार्टी को ज्यादा जा सकता है? किस क्षेत्र में किस पार्टी को कितना वोट मिल सकता है? ग्रामीण और शहरी इलाकों के वोटर्स ने किसे पसंद किया? आइए जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 8
गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात में चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब आठ दिसंबर को नतीजे जारी होंगे। इसके पहले सोमवार को नौ एजेंसियों ने एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए। इन सभी में इस बार भी भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत का अनुमान लगाया है। एग्जिट पोल के आंकड़े अगर सही होते हैं तो भारतीय जनता पार्टी अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
आजतक एक्सिस माय इंडिया ने एग्जिट पोल में जातीय समीकरण के बारे में भी बताया गया है। मसलन किस जाति और धर्म का वोट किस पार्टी को ज्यादा जा सकता है? किस क्षेत्र में किस पार्टी को कितना वोट मिल सकता है? ग्रामीण और शहरी इलाकों के वोटर्स ने किसे पसंद किया है? आइए जानते हैं...
विज्ञापन
2 of 8
गुजरात एग्जिट पोल।
- फोटो : अमर उजाला
एग्जिट पोल में क्या आंकड़े जारी हुए?
आजतक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी को 131 से 151 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 16 से 30 और आम आदमी पार्टी को नौ से 21 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। अगर 2002 से लेकर 2017 तक के नतीजों से इसकी तुलना करें तो इस बार भाजपा जबरदस्त बढ़त बनाते हुए दिख रही है। 2002 में भाजपा को 127 सीटें मिली थीं। 2007 में ये घटकर 117 पहुंच गई। 2012 में 115 और फिर 2017 में 99 पर सिमटकर रह गई।
विज्ञापन
3 of 8
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
अब जानिए जातिवार किस पार्टी को कितने वोट मिलने का अनुमान?
जाति
भाजपा
कांग्रेस
आप
अन्य
एससी
28%
35%
30%
07%
एसटी
33%
27%
31%
09%
ओबीसी
57%
22%
14%
07%
ठाकोर
47%
29%
16%
08%
कोली
49%
24%
19%
08%
सवर्ण
59%
19%
15%
07%
मुसलमान
08%
54%
40%
08%
लेवा पटेल
56%
17%
18%
09%
कड़वा पटेल
58%
16%
20%
06%
अन्य पटेल
53%
21%
18%
08%
4 of 8
गुजरात चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
शहर और ग्रामीण इलाके के लोगों ने किसे ज्यादा पसंद किया?
भाजपा
कांग्रेस
आप
अन्य
शहर
48%
24%
21%
07%
ग्रामीण
45%
27%
20%
08%
विज्ञापन
5 of 8
गुजरात
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रवार जानिए कौन सी पार्टी पड़ी भारी?
क्षेत्रवार एग्जिट पोल आजतक एक्सिस माय इंडिया के अलावा एबीबी सी वोटर्स और टीवी 9 नेटवर्क ने भी किया है। आइए जानते हैं तीनों ने क्षेत्रवार किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान जताया है?
आजतक एक्सिस माय इंडिया
क्षेत्र
कुल सीटें
भाजपा
कांग्रेस
आप
अन्य
सौराष्ट्र और कच्छ
54
42
08
03
01
उत्तर गुजरात
28
17
08
02
01
मध्य गुजरात
65
52
05
07
01
दक्षिण गुजरात
35
29
02
03
01
विज्ञापन
6 of 8
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
एबीपी सी वोटर्स ने क्षेत्रवार किसे कितनी सीटें दीं?
दक्षिण गुजरात : दक्षिण गुजरात में बीजेपी को 24-28 और कांग्रेस को 4-8 सीटें, आप को 1-3 सीटें और अन्य को जीरो से दो सीटें मिलने की संभावना है।
उत्तर गुजरात : कांग्रेस को छह से दस सीटें मिल सकती हैं। बीजेपी को 21-25 सीटें मिलने का अनुमान है। आम आदमी पार्टी के खाते में शून्य से एक सीट जा सकती है। अन्य के पाले में शून्य से दो सीटें जाने का अनुमान है।
सौराष्ट्र और कच्छ : 54 विधानसभा की सीटें आती हैं। ये कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। यहां बीजेपी को 36 से 40 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को आठ से 12 और आम आदमी पार्टी को चार से छह सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में शून्य से दो सीटें जा सकती हैं।
मध्य गुजरात : बीजेपी को 45 से 49, कांग्रेस को 11-15, आप को 0 से 1 और अन्य को 0 से दो सीटें मिल सकती हैं।
विज्ञापन
7 of 8
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
टीवी-9 नेटवर्क ने किसे कितनी सीटें दीं?
उत्तर गुजरात : 32 में से भाजपा को 18 से 22, कांग्रेस को 8 से 12, अन्य के खाते में एक से तीन सीटें जानें का अनुमान है। आम आदमी पार्टी को शून्य सीट दी गई है।
दक्षिण गुजरात : आदिवासी बहुल इस क्षेत्र की कुल 35 सीटों का अनुमान लगाया गया है। इसके अनुसार, इस बार इनमें से 28 से 32 भाजपा, दो से चार कांग्रेस और एक से तीन सीटें आम आदमी पार्टी को मिल सकती हैं।
मध्य गुजरात : कुल 61 सीटों में से 42 से 44 सीटें भाजपा के खाते में जा सकती हैं। कांग्रेस को 14 से 18 और अन्य के खाते में एक से तीन सीटें जा सकती हैं। यहां आम आदमी पार्टी का खाता नहीं खुलने का अनुमान लगाया गया है।
सौराष्ट्र : 54 में से 33 से 37 सीटें भाजपा को मिल सकती हैं। कांग्रेस के खाते में 14 से 18 सीटें जा सकती हैं। आम आदमी पार्टी को एक से तीन सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में एक सीट जा सकती है।
आजतक एक्सिस माय इंडिया के अनुसार गुजरात में भाजपा को 46%, कांग्रेस को 26%, आम आदमी पार्टी को 20% वोट मिल सकता है। अन्य के खाते में आठ प्रतिशत वोट शेयर जा सकता है।
टीवी-9 नेटवर्क के अनुसार, भाजपा को 47%, कांग्रेस को 35%, आम आदमी पार्टी को 12% वोट मिल सकता है। अन्य के खाते में छह प्रतिशत वोट शेयर जाा सकते हैं।
आजतक एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के अनुसार, गुजरात में भाजपा को 48% महिलाओं ने वोट दिया है। कांग्रेस को 27%, आम आदमी पार्टी को 19% महिला वोटर्स का साथ मिला है। वहीं, 44% पुरुषों ने भाजपा, 25% ने कांग्रेस और 21% ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया है।