फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान और कंगना की विदेशी कमाई पर सरकार की पैनी नजर

Tue, 24 Jan 2017 12:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : getty
सरकार को नहीं पता है कि शाहरुख, कंगना और रजनीकांत की फिल्में विदेशों में कितनी कमाई करती हैं। यहां तक कि सरकार को यह भी नहीं पता है कि देश की जो कंपनियां विदेशी कंपनियों को एनिमेशन, गेमिंग और विजुअल इफेक्ट जैसी सेवाएं दे रही हैं, उन्हें विदेशी मुद्रा में कितनी कमाई हो रही है? लेकिन अब सरकार इन सब के बारे में जानना चाहती है। 
विज्ञापन

2 of 7
shahrukh khan
इकनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक सरकार ने 'ट्रेड इन सर्विसेज' का डाटा जुटाने का प्लान बनाया है। खबर के मुताबिक न केवल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री बल्कि लॉजिस्टिक्स, टेलिकॉम और अकाउंटिंग, लॉ, मेडिकल टूरिजम, मार्केट रिसर्च से विदेशी मुद्रा में होने वाली कमाई की जानकारी हासिल करना चाहती है सरकार।
विज्ञापन

3 of 7
फाइल फोटो
दरअसल सरकार के लिहाज से यह बड़ा काम है। ग्लोबल सर्विस ट्रेड में भारत की भागीदारी अभी भी मात्र 5 प्रतिशत है जबकि पिछले एक दशक में इसमें दोगुनी से अधिक बढ़ोतरी हुई है। नाम नहीं छापने की शर्त पर सरकारी अधिकारियों ने इकनॉमिक टाइम्स को बताया कि सरकार के इस कदम से ग्लोबल सर्विस ट्रेड में बढ़ोत्तरी होने वाली है।

4 of 7
- फोटो : getty
इकनॉमिक टाइम्स को अधिकारियों ने बताया कि उन कंपनियां पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है जो इसकी जानकारी नहीं देंगी। दरअसल सरकार का इसके पीछे का मकसद ग्लोबल सर्विस ट्रेड से हो रही भारत की कमाई के आंकड़े जानना है।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : getty
हालांकि अधिकारियों ने बताया कि सरकार के इस कदम से कंपनियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल सरकार इन आंकड़ों को सार्वजनिक नहीं करेगी। वहीं अधिकारियों का यह भी मानना है कि इनकम टैक्स के झंझट के चलते कंपनियां अपने आंकड़े देने में आनाकानी कर सकती हैं कर सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
अधिकारियों का कहना है कि आरबीआई अभी नैस्कॉम (सॉफ्टवेयर सर्विस), टूरिजम मिनिस्ट्री और बैंकों से मिली जानकारी के आधार पर विदेशी मुद्रा में कमाई का अंदाजा लगाता है। जिससे इस मामले की पूरी तस्वीर सामने नहीं आ पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इसके अलावा और भी कई दिक्कते हैं जिन्हें दूर किए बिना सरकार इन आंकड़ों को इकट्ठा नहीं कर सकती, लेकिन अगर एक बार सरकार इसे गंभीरता से ले ले तो फिर उसे यह जानने में सफलता हासिल हो जाएगी कि हमारा प्यारा बॉलीवुड डॉलरों में कितना कमाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें