फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, दो की मौत

Sat, 06 Aug 2016 02:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 9
बस - फोटो : amar ujala
बस पलटने से घायल हुए श्रद्धालुओं की चीख पुकार से जिला अस्पताल गूंज उठा। किसी के पैर की हड्डी टूटी थी तो किसी के सिर में गंभीर चोट थी। अपनों के शरीर से बहते खून को देख परिवार वाले घबरा गए। 
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, दो की मौत

2 of 9
बस - फोटो : AMAR UJALA
बेचैनी में इधर उधर दौड़ लगाते, जो भी अधिकारी पहुंचता उसके सामने ही गुहार लगाने लगते। शुक्रवार को हाथरस के मेंडू़ से सुबह प्राइवेट बस में सवार होकर श्रद्धालु ब्रज दर्शन के लिए निकले थे। सभी हंसी खुशी यात्रा कर रहे थे। 
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, दो की मौत

3 of 9
बस - फोटो : AMAR UJALA
बस में भजन संकीर्तन जारी था कि अचानक ड्राइवर ने बाइक को बचाने के लिए स्टीयरिंग घुमाई और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। भक्ति-भाव से आए रहे श्रद्धालुओं के बीच हादसे के बाद मातम छा गया। 

श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, दो की मौत

4 of 9
बस - फोटो : AMAR UJALA
घायलों को महर्षि दयानंद जिला चिकित्सालय लाया गया तो हर ओर चीख पुकार सुनाई दी। यात्री इस मंजर को याद का सिहर रहे थे। जिला अस्पताल में पहुंचे बस सवार संजय ने बताया एक पल में ही मौत का मंजर आंखों के सामने छा गया। 
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, दो की मौत

5 of 9
बस - फोटो : amar ujala
चारों ओर चीख पुकार मचने लगी। किसी को कुछ भी समझ नहीं आ रहा है। सब अपने-अपने परिजनों को ढूंढ रहे थे और बिलख रहे थे। अस्पताल का मंजर भी रोंगटे खड़े करने वाला था। घायल अपने परिवारीजनों को देखने के लिए तड़प रहे थे तो गंभीर घायल उपचार के लिए तड़प रहे थे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, दो की मौत

6 of 9
बस - फोटो : amar ujala
 मेंड़ू निवासी विजय हादसे में अपनी मां जावित्री को खोने के बाद बिलख उठा। अस्पताल में इमरजेंसी कार्यालय के सामने विजय सड़क पर लेट गया। उसके करुण क्रंदन ने वहां मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। परिवारीजनों के समझाने के बाद भी विजय एक ही रट लगाए था कि मुझे मेरी मां से मिलवा दो। बार-बार बेहोश होने पर उसे संभालने के लिए परिवारीजनों ने काफी मशक्कत की। 
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, दो की मौत

7 of 9
बस - फोटो : amar ujala
बस पलटने की सूचना पर डीएम और एसएसपी घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद मौके पर पहुंचे। लोगों का आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने घायलों को देखा जरूर लेकिन उनसे हालचाल पूछने की जहमत नहीं उठाई। केवल चिकित्सकों से जानकारी लेने के बाद दोनों अफसर निकल गए। 

श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, दो की मौत

8 of 9
बस - फोटो : amar ujala
 बस हादसे के बाद जब घायलों को महर्षि दयानंद जिला चिकित्सालय लाया गया तो हर बार की तरह यहां व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हुईं। घायलों को केवल प्राथमिक उपचार दिया गया। 
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, दो की मौत

9 of 9
बस - फोटो : amar ujala
सेवलोन और एक इंजेक्शन लगाकर घायलों को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। घायलों के शरीर से जमा मिट्टी को हटाने की जहमत तक नहीं उठाई गई। परिवारीजन सुविधाओं को नाकाफी बता रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें