तीन दिन पहले ही 60 बसंत पूरे करने वाले गुजरात भाजपा के अध्यक्ष विजय रुपानी अब राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से नजदीकियों के चलते विजय रुपानी मुख्यमंत्री की रेस में तमाम दावेदारों को पछाड़कर कुर्सी हासिल करने में कामयाब रहे। जानिए उनके बारे में खास बातें।
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : facebook
गुजरात भाजपा के अध्यक्ष विजय रुपानी जैन बनिया समुदाय से आते हैं जो राज्य में पटेल समुदाय के बाद काफी प्रभावशाली माना जाता है। हालांकि जनसंख्या के अनुपात में जैन गुजरात में काफी कम हैं लेकिन उन्हें राजनीतिक और सामाजिक रूप से काफी प्रभावशाली कहा जाता है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी जैन समुदाय से आते हैं और उन्हें शाह की ही पसंद माना जाता है।
विज्ञापन
3 of 7
vijay rupani
- फोटो : facebook
दो अगस्त 1956 को जन्मे विजय रुपानी बीए एलएलबी डिग्री धारक हैं। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरूआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी।
4 of 7
vijay rupani
- फोटो : facebook
शुरूआत में आरएसएस और जनसंघ में रहने के बाद 1971 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के साथ सक्रिय राजनीति में कदम रखा। राजकोट में पार्षद से शुरूआत कर रुपानी राजकोट के मेयर और फिर राज्यसभा तक का सफर तय कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 7
vijay rupani
- फोटो : facebook
राजनीति में काफी सक्रिय वाले रुपानी गुजरात की मौजूदा कैबिनेट में अकेले मंत्री हैं जो इमरजेंसी के दौरान जेल की सजा काट चुके हैं।
विज्ञापन
6 of 7
vijay rupani
- फोटो : facebook
खास बात ये है कि मौजूदा सरकार में मंत्री रहे रुपानी मौजूदा विधानसभा में ही पहली बार विधायक बने वो भी तब गुजरात विधानसभा अध्यक्ष वुजुभाई वाला ने कर्नाटक का राज्यपाल बनने के बाद यह राजकोट सीट छोड़ दी। रुपानी इस सीट पर लड़े और काफी अंतर से जीतकर विधानसभा पहुंचे।